राहा नहीं ये हैं Ranbir Kapoor की पहली बेटी, छोटी उम्र में ही है तगड़ी फैन फॉलोइंग

Ranbir Kapoor की भांजी भी एक मशहूर स्टारकिड हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 8 Oct 2024 8:16 AM GMT
राहा नहीं ये हैं Ranbir Kapoor की पहली बेटी, छोटी उम्र में ही है तगड़ी फैन फॉलोइंग
X

Ranbir Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Ranbir Kapoor Ki Bhanji: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। राहा अभी दो साल की भी पूरी नहीं हुई हैं और उनके लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर तमाम फैन पेज बन चुके हैं। राहा की तरह उनकी बड़ी बहन (Raha Kapoor Sister) भी एक पॉपुलर स्टार किड हैं। कहीं आप, ये पढ़कर कंफ्यूज तो नहीं हो गए? अरे, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की भांजी समायरा साहनी (Samaira Sahni) की, जिन्हें एक्टर अपनी बेटी से कम प्यार नहीं करते हैं। समायरा रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा (Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor Sahni) की बेटी हैं। छोटी सी उम्र में ही समायरा फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

भांजी पर जान छिड़कते हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Niece Samaira Sahani)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

समायरा साहनी (Samaira Sahni) बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड्स (Bollywood Famous Star Kid) में से एक हैं। वह आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। समायरा को अक्सर उनकी मां के साथ बॉलीवुड और कपूर खानदान की पार्टी में स्पॉट किया जाता है। बता दें समायरा का जन्म ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बड़ी बेटी रिद्धिमा कपूर और बिजनेसमैन भरत साहनी के घर 2011 में हुआ था। वह फिलहाल 13 साल की हैं। समायरा अपने मामा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लाडली हैं। दोनों का बॉन्ड काफी मजबूत है। फैंस तो उन्हें उनके मामा की फोटो कॉपी बताते हैं।

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव (Samaira Sahani Instagram)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

समायरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि उनकी मां रिद्धिमा नहीं चाहतीं कि वो अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रहें। इसकी वजह लोगों से मिलने वाली नफरत है। रिद्धिमा का कहना है कि वह अपनी 13 साल की बेटी के सोशल मीडिया पर निगाह रखती हैं और उन्हें अपना अकाउंट बंद करना होगा।

कहां पढ़ती हैं समायरा साहनी (Samaira Sahani School)

बता दें समायरा साहनी के पिता भरत साहनी दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन हैं। रिद्धिमा और भरत का दिल्ली में ही आलीशान घर है। समायरा की स्कूलिंग भी दिल्ली में ही होती है। वह दिल्ली के महंगे स्कूल में शिक्षा ले रही हैं।

Shreya

Shreya

Next Story