Rashmika Mandanna के ये देसी आउटफिट्स तीज के लिए हैं परफेक्ट, आप भी लें इंस्पिरेशन

Rashmika Mandanna Indian Look: इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। तीज व्रत पर आप रश्मिका मंदाना के ये इंडियन आउटफिट्स पहन सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 19 Aug 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 19 Aug 2024 5:45 AM GMT)
Rashmika Mandanna के ये देसी आउटफिट्स तीज के लिए हैं परफेक्ट, आप भी लें इंस्पिरेशन
X

Rashmika Mandanna (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Rashmika Mandanna Saree Look: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन वह अपने हर लुक से फैंस के होश उड़ा देती हैं। खासकर, उनके एथनिक लुक (Rashmika Mandanna Ethnic Look) हर बार इंटरनेट पर सुर्खियों में बने रहते हैं। आप भी रश्मिका के इंडियन लुक (Rashmika Mandanna Indian Look) से हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के लिए इंस्पिरेशन ले सकते हैं। आज हम आपको उनके 4 लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप तीज व्रत के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। आइए देखते हैं “नेशनल क्रश” रश्मिका मंदाना के टॉप 4 इंडियन लुक्स।

कब है हरतालिका व्रत (Hartalika Teej 2024 Date In Hindi)

सबसे पहले आपको बता दें कि इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर (Hartalika Teej 2024 Date) को रखा जाएगा। यह व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना और निर्जला व्रत करके अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी भोलेनाथ जैसा वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं।

तीज के दिन हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इस साल आप अपने इस खास दिन के लिए रश्मिका मंदाना के इंडियन लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं उनके कुछ टॉप लुक्स।

हरी साड़ी

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में यह ग्रीन कलर की ऑर्गेंजा साड़ी कैरी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। एक्ट्रेस के इस लुक को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। उनकी साड़ी से लेकर ब्लाउज, हैंडबैग और जूड़े तक हर एक डिटेल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया। रश्मिका की तरह आप भी अपने तीज के दिन ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं, जो सबसे हटकर और खूबसूरत दिखेगा।

ब्लू साड़ी

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

रश्मिका मंदाना का ये लुक भी बेहद खूबसूरत है। एक्ट्रेस, अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन में अजरक हैंडक्राफ्ट और जरदोजी वर्क वाली ब्लू कलर की साड़ी में नजर आई थीं। इस साड़ी को उन्होंने बेहद स्टाइल के साथ कैरी किया। ड्यूई मेकअप, स्मोकी आईस और मैचिंग जूलरी के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही गजरे के साथ स्लीक बन बनाया था, जो लुक को काफी ज्यादा कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। आप भी इस तरह का लुक तीज के लिए चुन सकती हैं।

ग्रीन लहंगा

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अगर आप साड़ी के अलावा लहंगे की तलाश में हैं तो यह लहंगा आपको गॉर्जियस दिखा सकता है। यह लहंगा खासकर उन्हें काफी पसंद आएगा, जो ट्रेडिंग और कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं। सिक्विन ग्रीन लहंगे में आप बेहद स्टनिंग दिखेंगी। तीज पर्व को ध्यान में रखते हुए इस लहंगे को आप सिल्वर जूलरी से स्टाइल कर सकती हैं।

मल्टीकलर देसी लंहगा

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अगर आप तीज में ग्रीन कलर को छोड़कर किसी अन्य कलर के आउटफिट्स को ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का मल्टीकलर लहंगा पहन सकती हैं। रश्मिका ने अपने इस लुक को बेहतरीन ढंग से कैरी किया है। इस लंहगे में आप सबसे अलग और बला की खूबसूरत दिखेंगी।

Shreya

Shreya

Next Story