Ratan Tata Successor: रतन टाटा के दाएं हाथ को मिलेगी टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी, जानें कौन है वो शख्स

N Chandrasekaran Kon Hai: एन चंद्रशेखरन को रतन टाटा का करीबी और दायां हाथ माना जाता रहा है। टाटा के गुजरने के बाद चंद्रशेखरन उनके उत्तराधिकारी बन सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 10 Oct 2024 11:08 AM GMT
Ratan Tata Successor: रतन टाटा के दाएं हाथ को मिलेगी टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी, जानें कौन है वो शख्स
X

Ratan Tata-Natarajan Chandrasekaran (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ratan Tata Successor: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन (Ratan Tata) के बाद, उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, उनके 3800 करोड़ रुपये के साम्राज्य को अब कौन संभालेगा? ये सबसे बड़े सवाल बन गए हैं। फिलहाल के लिए अलग-अलग नाम उनके Successor के तौर पर सामने आ रहे हैं। जिनमें उनके सौतेले भाई और उनके बच्चे भी शामिल हैं। उनके अलावा टाटा के करीबी एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कहा जा रहा है कि चंद्रशेखरन को भी टाटा समूह की विरासत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि कौन हैं एन चंद्रशेखरन और वह किस तरह से टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

कौन हैं एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एन चंद्रशेखरन का पूरा नाम नटराजन चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) है। 2 जून 1963 को तमिलनाडु के मोहानूर में जन्मे चंद्रशेखरन एक भारतीय व्यवसायी और मौजूदा समय में टाटा संस और टाटा ग्रुप के चेयरमैन हैं। नटराजन टाटा समूह का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-पारसी और पेशेवर कार्यकारी बने। वह रतन टाटा के दायां हाथ माने जाते थे और अब उन्हें उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

परिवार में है कौन-कौन (Natarajan Chandrasekaran Family)

एन. चंद्रशेखरन का जन्म 1963 में तमिलनाडु के बेहद साधारण किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता श्रीनिवासन नटराजन पेशे से एक वकील थे और पारिवारिक खेती भी संभालते थे। उनकी माता का नाम मीनाक्षी नटराजन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नटराजन के पांच भाई-बहन हैं। उन्होंने ललीता चंद्रशेखरन (Lalitha Chandrasekaran) से शादी रचाई, जिनके साथ उनका एक बेटा है, जिसका नाम प्रणव चंद्रशेखरन है।

नटराजन चंद्रशेखरन कितने पढ़े-लिखे हैं (Natarajan Chandrasekaran Education In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें नटराजन चंद्रशेखरन के एजुकेशन की तो वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत अच्छे थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मोहनूर के एक तमिल सरकारी स्कूल से की है। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एप्लाइड साइंसेज में बेचलर की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद चंद्रशेखरन ने 1986 में तिरुचिरापल्ली के एक रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, जो अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता है, से मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की पढ़ाई पूरी की।

करियर (Natarajan Chandrasekaran Career)

पढ़ाई पूरी करने के बाद चंद्रशेखरन 1987 में टीसीएस में शामिल हुए और 6 अक्टूबर 2009 को सिर्फ 46 साल की उम्र में कंपनी का सीईओ का पद संभाला और कंपनी के सबसे युवा सीईओ रहे। इससे पहले वह टीसीएस के सीओओ और कार्यकारी निदेशक थे। एन चंद्रशेखरन साल 2017 से टाटा संस और टाटा ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनकी अगुवाई में 2022 में टाटा ग्रुप का मुनाफा 64267 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

एन. चंद्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran Salary In Rupees)

बात करें एन. चंद्रशेखरन की सैलरी की तो 2019 तक उनका वेतन 65 करोड़ रुपये सालाना था, जिसे साल 2021-22 में बढ़ाकर 109 करोड़ रुपये सालाना कर दिया गया।

Shreya

Shreya

Next Story