×

Relationship Tips: 6 कारण से जानें एक दूसरे से कैसे जुड़ा है प्यार और सेक्स

Relationship Tips: आज के समय में प्यार और सेक्स के मायने काफी बदल गए हैं। प्यार और सेक्स एक रिश्ते में बहुत जरूरी चीज होता है। लेकिन इस बारे में लोगों की राय बहुत अलग है। ।

Anupma Raj
Published on: 9 Aug 2022 3:53 PM GMT
Healthy sex life Tips
X

Sex Life Tips ( Image: Social Media)

Relationship Tips in Hindi: आज के समय में प्यार और सेक्स के मायने काफी बदल गए हैं। प्यार और सेक्स एक रिश्ते में बहुत जरूरी चीज होता है। लेकिन इस बारे में लोगों की राय बहुत अलग है। कुछ लोगों का मानना है कि प्यार और सेक्स दो अलग चीज हैं। हालांकि वहीं इस बारे में कुछ लोगों का मानना है अगर सेक्स मौजूद है, तो प्यार भी है। ऐसे में आइए जानते हैं वह 5 कारण जो बताते हैं प्यार और सेक्स एक दूसरे से जुड़े हैं:

प्यार सेक्स को करता है पूरा

दरअसल एक शोध के अनुसार 98 महिलाओं से पूछताछ की में यह पाया गया कि अधिकांश महिलाओं का मानना है कि जब प्यार मौजूद होता है, तो सेक्स अनुभव बेहतर और अधिक संतोषजनक होता है। प्यार के बिना सेक्स का अनुभव खराब होता है।

प्यार और सेक्स से बढ़ता है रिश्ते में विश्वास

किसी भी रिश्ते में अगर प्यार मौजूद हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने से नहीं हिचकिचाएंगे। इससे आपका रिश्ता और विश्वास मजबूत होता है। पार्टनर के साथ सेक्स करने से आपका विश्वास भी रिश्ते में बढ़ता है क्योंकि अगर आपका पार्टनर आपसे वाकई प्यार होगा तो वह आपके लिए कमिटेड होगा। साथ ही ईमानदार होगा और आपका साथ कभी नहीं छोड़ेगा।

प्यार के साथ सेक्स का महत्त्व ज्यादा

आप बिना प्यार के सेक्स कर सकते हैं, लेकिन आपको यह कम संतोषजनक लग सकता है। लेकिन सेक्स की इच्छा दूसरे व्यक्ति को प्यार दिखाने का एक तरीका है। जब आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं जिसके साथ आप रिश्ते हैं, तो यह सेक्स अनुभव को और गहरा और रोमांचक बना देता है। इमोशनल जरूरतों के साथ-साथ शारीरिक जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है।

प्यार के बिना सेक्स एक असफल कोशिश

दरअसल बदलते दौर के साथ सेक्स के मायने और सेक्स करने में काफी बदलाव आ गया है। दुनिया में ऐसे कई व्यक्ति होते हैं जो लगातार वन-नाइट स्टैंड की तलाश में रहते हैं। कुछ लोग बिना किसी रिश्ते में बंधे सेक्स का आनंद उठाना चाहते हैं। ऐसा करते भी हैं, लेकिन बिना प्यार का सेक्स उन्हें उतनी खुशी नहीं देता रिश्ते में बंधे होने और पार्टनर के साथ होती है।

रिश्ता खो देते हैं

प्यार के बिना किसी भी रिश्ते को चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपके रिश्ते में प्यार नहीं हैं तो सेक्स का कोई मायने नहीं रह जाता। कई लोगों के लिए, प्यार किए बिना रोमांटिक रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखना मुश्किल होता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

सेक्स सिर्फ शारीरिक सुख ही नहीं देता यह मानसिक शांति भी देता है। अगर आपके रिश्ते में सेक्स और प्यार दोनों हैं तो आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं क्योंकि प्यार और सेक्स दोनों ही हमारे दिमाग और सेहत पर सकारात्मक असर डालते हैं। कई शोध यह साबि‍त कर चुके हैं कि हेल्दी लाइफ के लिए सेक्स कारगर तभी होता है जब इसमें प्यार भी मौजूद हो क्योंकि इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ ठीक रहता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story