×

Republic Day Wishes 2024: गणतंत्र दिवस पर भेजिए शुभकामना सन्देश, भारत के इस ख़ास दिन को शान से करीये सेलिब्रेट

Republic Day Wishes 2024: गणतंत्र दिवस पर अपने करीबियों, दोस्तों, कलीग्स और परिवारजनों को भारत गणतंत्र दिवस की शुभकामना सन्देश भजिये। इस दिन के महत्त्व को सभी को समझाइये इस अंदाज़ में।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Jan 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2024 5:30 AM GMT)
Republic Day Wishes 2024
X

Republic Day Wishes 2024 (Image Credit-Social Media)

Republic Day Wishes 2024: गणतंत्र दिवस तीन भारतीय राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है और ये भारत के संविधान के अधिनियमन की याद दिलाता है, जो 26 जनवरी, 1950 को हुआ था। भारत ने 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी, लेकिन अपने पहले तीन वर्षों तक देश बड़े पैमाने पर 1935 के औपनिवेशिक भारत सरकार अधिनियम द्वारा शासित रहा।

गणतंत्र दिवस शुभकामना सन्देश

26 जनवरी, 1950 को भारत ने खुद को 'संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य' घोषित किया। ये अवसर - जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में चिह्नित किया जाता है - हर साल धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन आप अपने दोस्तों, कलीग्स और परिवारजनों को भारत गणतंत्र दिवस की शुभकामना सन्देश साझा कर सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं भारत गणतंत्र दिवस शुभकामना सन्देश।

1-ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरों धर्म के नाम पर,

इंसानियत ही है धर्म वतन का,बस जियों वतन के नाम पर

हैपी रिपब्लिक डे!

2-फिर से खुद को जगाते हैं,अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं

याद करें उन शूरवीरों की क़ुरबानी,जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!

3-बहुत लंबा चला संघर्षों की डगर,आखिर पा ही लिया आजादी की नगर

आज अपना है गणतंत्र अपना है संविधान, हैपी रिपब्लिक डे!

4-राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे, हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,

देश के लिए एक-दो तारीख नहीं, भारत मां के लिए ही हर सांस रहे!

गणतंत्र दिवस की बधाई!


5-ना जुबान से, ना निगाहों से, ना दिमाग से, ना रंगों से,

ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,आपको 26 जनवरी मुबारक डायरेक्ट दिल से!

6-देशभक्तों से ही देश की शान है, देशभक्तों से ही देश का मान है

हम उस देश के फूल हैं यारों, जिस देश का नाम हिंदुस्तान है!

गणतंत्र दिवस की बधाई!

7-वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये, मां के कुर्बान लालों की निशानी हैं ये

यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना, देश है कीमती

उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना!!

8-भारत के गणतंत्र का, सारे जग में है मान, दशकों से खिल रही है, उसकी अद्भुत शान

सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास का, इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास!

हैपी रिपब्लिक डे!

9-ये आन तिरंगा है,ये शान तिरंगा है, अरमान तिरंगा है,अभिमान तिरंगा है,

मेरी जान तिरंगा है! गणतंत्र दिवस की बधाई!

10-मुकुट हिमालय, हृदय में तिरंगा,आंचल में गंगा लायी है

सब पुण्य, कला और रत्न लुटाने देखों

भारत माता आई हैं, गणतंत्र दिवस की बधाई!

11-आज सलाम है उन वीरों को,जिनके कारण ये दिन आता है

वो मां भी खुशनसीब होती है,बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है!

12. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफ़ा आएगी।

गणतंत्र दिवस की बधाई!

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story