पंत और धोनी के बीच है ये खास कनेक्शन, इसलिए है गहरी यारी

Rishabh Pant And MS Dhoni Friendship: ऑन फील्ड हो या ऑफ फील्ड पंत और धोनी एक दूसरे के साथ एक बढ़िया रिश्ता साझा करते हैं। दोनों के बीच क्रिकेट के अलावा एक खास कनेक्शन भी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 July 2024 7:45 AM GMT (Updated on: 22 July 2024 7:45 AM GMT)
पंत और धोनी के बीच है ये खास कनेक्शन, इसलिए है गहरी यारी
X

Rishabh Pant And MS Dhoni (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rishabh Pant And MS Dhoni: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को काफी मानते हैं और उनकी बेहद इज्जत करते हैं। ऑन फील्ड हो या ऑफ फील्ड दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के साथ एक बढ़िया रिश्ता साझा करते हैं। पंत कई बार धोनी को अपना मेंटर बता चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पंत धोनी को अपना गो टू पर्स न बताते नजर आए। पंत का कहना है कि न केवल मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी, एमएस धोनी हमेशा मेरा समर्थन और मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद रहते हैं।

खास रिश्ता साझा करते हैं पंत

पंत अक्सर धोनी के तारीफ के पुल बांधते नजर आते हैं। वह उनको अपना गुरु मानते हैं। अपने इंजरी से उभरने के दौरान भी वह धोनी के साथ समय बिताते और त्योहार मनाते देखे गए थे। उनका कहना है कि धोनी आपको कभी फील ही नहीं कराते कि आप उनके जूनियर हो। क्या आपको पता है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी होने के साथ ही पंत और धोनी एक खास रिश्ता साझा करते हैं। अगर नहीं तो चलिए यहां हम आपको बताते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दरअसल, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मूल रूप से उत्तराखंड (Uttarakhand) के हैं और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का पैतृक गांव भी उत्तराखंड में स्थित है। पंत का जन्म 04 अक्टूबर 1997 को रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था। वह रुड़की में अपनी मां और बहन के साथ आलीशान घर में रहते हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। उत्तराखंड निवासी होने के चलते भी दोनों एक खास रिश्ता शेयर करते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ेंगे पंत

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि पंत अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ खेलते नजर नहीं आएंगे। वह दिल्ली का साथ छोड़कर आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो सकते हैं। धोनी को लेकर अटकलें हैं कि आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन था। वह अगले सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे। ऐसे में पंत को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

Shreya

Shreya

Next Story