×

Safed Til Ke Fayde: सर्दियों में सफेद तिल का सेवन करना बहुत लाभकारी, यहां जाने इसके फायदे

Safed Til Ke Fayde: तिल का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा को सही बनी रहती है। सर्दियों में तिल का सेवन करने से बाल और त्वचा को मजबूती मिलती है।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Nov 2022 1:50 PM GMT
Safed Til Ke Fayde
X

सर्दियों में सफेद तिल का सेवन (फोटो- सोशल मीडिया)

Safed Til Ke Fayde: सर्दियां आने पर सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों का सिर्फ त्वचा पर ही नहीं होता है बल्कि शरीर के अंदरूनी शक्ति पर भी पड़ता है। ऐसे में सर्दियों में कुछ विशेष चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर के लिए रामबाण साबित हो सकती है। जैसे सर्दियों में गुड़ खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं, उसी तरह से सर्दियों में सफेद तिल का सेवन करने से शरीर को बहुत फायदा होता है। तिल इंसान के हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। इस बारे में हुई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि तिल में जो तेल पाया जाता है उसमें हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का शक्ति होती है। साथ ही तिल दिल पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ने देता है। यानी दिल के लिए तिल बहुत फायदेमंद है। आइए आपको तिल के सेवन के बारे में विशेष जानकारी देते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर हैं तिल

तिल इसका नाम भले छोटा है, लेकिन इसका काम बहुत बड़ा है। दरअसल तिल में सेसमीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। तिल अपने इसी गुण की वजह से लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने के खतरे को कई हद तक कम करता है। आइए आपको तिल के फायदों के बारे में बताते हैं।

सर्दियों में तिल खाने के फायदे-

तिल का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा को सही बनी रहती है।

सर्दियों में तिल का सेवन करने से बाल और त्वचा को मजबूती मिलती है।

तिल में इतना प्रोटीन होता है कि तिल पूरे शरीर को ताकत और एनर्जी से भर देता है। जिससे आपको जल्दी थकान भी नहीं लगेगी। इससे मेटाबोलिज्म भी दुरुस्त रहता है।

फायदेमंद तिल में कुछ ऐसे तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं जो इंसान के तनाव और डिप्रेशन को कम करता है।

तिल में बहुत तरह के लवण जैसे कैल्शिेयम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होते हैं। जो इंसान के हृदय की मांसपेशि‍यों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करते हैं।

तिल में इन गुणों के अलावा डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही तिल मांस-पेशियों के लिए भी बहुत लाभदायक है।

ध्यान दें- तिल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करना भी घातक बन सकता है। हर रोज थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। इसलिए चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story