SP Beautiful MLA: मिलिए सपा की सबसे खूबसूरत विधायक से, डॉक्टरी छोड़ बनीं राजनेता

Ragini Sonkar Biography: बात अगर यूपी की खूबसूरत विधायक की हो तो उसमें रागिनी सोनकर का नाम जरूर लिया जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 16 Oct 2024 1:54 AM GMT
SP Beautiful MLA: मिलिए सपा की सबसे खूबसूरत विधायक से, डॉक्टरी छोड़ बनीं राजनेता
X

SP Beautiful MLA (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Samajwadi Party Beautiful Leader Ragini Sonkar: उत्तर प्रदेश के मछली शहर से समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ रागिनी सोनकर कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी खूबसूरती के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह सपा और यूपी की सबसे खूबसूत विधायकों में से एक हैं। उन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। आइए जानते हैं खूबसूरत MLA रागिनी सोनकर के बारे में कुछ खास बातें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कौन हैं रागिनी सोनकर (Ragini Sonkar Biography In Hindi)

डॉ रागिनी सोनकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) नेता कैलाश नाथ सोनकर (Ragini Sonkar Father Kailash Nath Sonkar) की बेटी हैं। कैलाश यूपी के पूर्व विधायक हैं। वह वाराणसी के अजगरा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। रागिनी का जन्म 11 दिसंबर 1990 को वाराणसी में हुआ था। वह 33 साल की हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रागिनी सोनकर (Ragini Sonkar Education In Hindi)

रागिनी सोनकर ने मेडिकल की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपना एमबीबीएस आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, कोलकाता से किया है, जहां उन्होंने कुछ समय तक भी किया। इसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली से नेत्र विज्ञान (Ophthalmology) में विशेषज्ञता के साथ डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रागिनी सोनकर पॉलिटिकल करियर (Ragini Sonkar Political Career)

सपा नेता रागिनी ने साल 2022 में अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। उसी साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। इस इलेक्शन में रागिनी ने भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट मेहीलाल गौतम को हराकर जीत हासिल की थी।

कौन हैं रागिनी सोनकर के पति (Ragini Sonkar Husband)

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने संबित मलिक (Sambit Malik) से शादी की है, जो खुद भी एक डॉक्टर हैं और व्यवसाय भी करते हैं। उनके पति के पास तीन करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा की चल और छह करोड़ 93 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

Shreya

Shreya

Next Story