×

Samosa Recipe: बाजार जैसा एकदम परफेक्ट समोसा बनाने के लिए आजमाएं बस ये आसान ट्रिक, जानें इसकी रेसिपी

Samosa Recipe in Hindi: समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जो भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। बाजार के साथ साथ घर में भी ज्यादातर लोग समोसा बनाते हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 23 Dec 2022 2:15 AM GMT
How to make bazaar style samosa at home
X

How to make samosa at home (Image: Social Media)

Samosa Recipe in Hindi: समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जो भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। बाजार के साथ साथ घर में भी ज्यादातर लोग समोसा बनाते हैं। लेकिन कई बार घर पर बाजार जैसा समोसा नहीं बन पाता। हालांकि हलवाई स्टाइल समोसा बनाने के लिए बस कुछ ट्रिक्स को अपनाकर बनाया जा सकता है। यह खाने में जितना टेस्टी है बनाने में भी उतना ही आसान है। तो आइए जानते हैं घर पर हलवाई स्टाइल समोसा बनाने के लिए क्या ट्रिक अपनाएं। एकदम होटल जैसा टेस्टी समोसा के लिए इस ट्रिक को अपनाएं:

समोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Samosa Recipe Ingredients)

1/2 किलो: आलू

लोई के आवश्यक लिए सामग्री

1/2 किलो: आटा

50 (मिली.): घी या तेल

5 ग्राम: अजवाइन

नमक: आवश्यकता अनुसार

पानी: जरूरत मुताबिक

डीप फ्राई के लिए: तेल

तड़के के लिए आवश्यक सामग्री

50 (मिली.): घी

5 ग्राम: जीरा

5 ग्राम: हल्दी

3 ग्राम: लाल मिर्च

10 ग्राम: हरी मिर्च

10 ग्राम: अदरक

10 ग्राम लहसुन

1: नींबू

10 ग्राम: धनिये की पत्ती

नमक: आवश्यकता अनुसार

100 ग्राम: हरी मटर

10 ग्राम: चाट मसाला पाउडर

5 ग्राम: सौंफ

5 ग्राम: गरम मसाला

25 ग्राम: काजू

समोसा बनाने का तरीका (How to make Samosa/Samosa banane ki Vidhi)

समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उसके छिलके निकालने के बाद उसे मैश कर लें।

फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और हरे धनिये को काट लें।

अब इसके बाद पानी को छोड़कर लोई के लिए दी गई सभी सामग्री को मिलाकर अच्छे से मिला लें।

फिर अब थोड़ा पानी छिड़कें और इससे टाइट आटा गूंथ लें।

इसके बाद अब 10 मिनट के लिए इस आटे को अलग रख दें।

फिर समोसे के आकार के मुताबिक लोई को छोटे-छोटे भागों में बांट लें।

अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा भून लें।

इसके बाद इसमें लहसुन डालकर फ्राई कर लें।

अब आप बची हुई सामग्री को मिलाकर 5 मिनट के लिए भुनें।

फिर इस मिश्रण आलूओं में मिला दें।

इसके बाद लोई के हर छोटे भाग को गोल बेल लें और उसे काट कर आधा गोल बना लें।

Samosa

फिर आधी गोल बेली गई लोई के किनारों पर पानी लगाकर हाथ में पकड़ लें और दोनों किनरों को मिलाते हुए त्रिकोण आकार बना लें।

फिर इसके बीच के स्पेस को मिश्रण से भरें और ऊपर के भाग को सील कर दें।

इसके बाद गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।

लिजिए आपके गर्मागर्म बाजार स्टाइल समोसे बनकर तैयार हैं।

अब आप इस टेस्टी समोसे को पुदीने या इमली की चटनी या किसी भी चटनी के साथ सर्व करें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story