Mawra Hocane Lifestyle: सनम तेरी कसम की 'सुरु' अब कहां हैं, जी रहीं ऐसी लाइफस्टाइल

Mawra Hocane: फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आईं मावरा हुसैन एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें भारतीय फैंस द्वारा भी बेहद पसंद किया जाता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 11 Sep 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 11 Sep 2024 2:46 AM GMT)
Mawra Hocane Lifestyle: सनम तेरी कसम की सुरु अब कहां हैं, जी रहीं ऐसी लाइफस्टाइल
X

Mawra Hocane (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mawra Hocane Lifestyle: बॉलीवुड की हिट रोमांटिक फिल्मों में से एक 'सनम तेरी कसम' (Sanam Teri Kasam) के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो चुकी है, जिसने अभी से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह फिल्म 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिला। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की जोड़ी देखने को मिली थी। दोनों सुरु और इंदर के किरदार में नजर आए थे। क्या आप जानते हैं कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस पाकिस्तानी थीं। चलिए जानते हैं कि मावरा हुसैन (Mawra Hocane) आज के समय में क्या कर रही हैं और उनकी लाइफस्टाइल कैसी है।

कहां हैं मावरा हुसैन

31 वर्षीय मावरा हुसैन एक पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। वह कराची की रहने वाली हैं। मावरा पाकिस्तानी ड्रामा, शोज और फिल्मों में एक्टिव हैं। वह बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2011 में Khichari Salsa से एक्टिंग डेब्यू किया था, जबकि 2016 में फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस एक ही फिल्म से वह भारत में छा गईं। सुरु के किरदार में उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी एक्ट्रेस को भारतीय फैंस द्वारा काफी प्यार मिलता है। हालांकि सनम तेरी कसम के बाद उन्होंने कभी बॉलीवुड में काम नहीं किया।

मावरा हुसैन फैमिली (Mawra Hocane Family)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस पहले अपने नाम की स्पेलिंग Mawra Hussain लिखती थीं, लेकिन उन्होंने 7th क्लास में अपने नाम की स्पेलिंग चेंज करते हुए Mawra Hocane कर लिया था और अब वह इसी नाम से जानी जाती हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1992 को हुआ था। पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस उर्वा हुसैन (Urwa Hocane) उनकी बड़ी बहन हैं और फरहान सईद (Farhan Saeed) उनके जीजा लगते हैं। फरहान भी एक पॉपुलर एक्टर और सिंगर हैं।

मावरा हुसैन लाइफस्टाइल (Mawra Hocane Luxury Lifestyle)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान में कई हिट फिल्मों और ड्रामा में काम कर चुकीं मावरा हुसैन ऐशो आराम की जिंदगी जीती हैं। वह पाकिस्तान शोबिज की अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। मावरा बेहद आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा फार्च्यूनर, होन्डा सिविक, टोयोटा इनोवा और टोयोटा कोरोला जैसी लग्जरी कारों का बढ़िया कलेक्शन है।

मावरा हुसैन नेटवर्थ (Mawra Hocane Net Worth 2024)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मावरा हुसैन एक्टिंग से मोटी कमाई करती हैं। वह सीरियल के हर एपिसोड के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनकी मॉडलिंग, सोशल मीडिया से भी अच्छी कमाई होती है। साथ ही वह अपनी बड़ी बहन उर्वा हुसैन के साथ UXM नाम के कपड़ों के ब्रांड के बिजनेस से भी तगड़ा मुनाफा कमाती हैं। बात करें उनके नेटवर्थ की तो यह करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Shreya

Shreya

Next Story