Sawan 2024: सावन में भूलकर न करें ये काम, जीवन में व्याप्त हो सकती है दरिद्रता, क्रोधित हो सकते हैं महादेव

Sawan 2024: सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो भोलेबाबा क्रोधित भी हो सकते हैं,आइये जानते हैं क्या है वो अहम् बातें।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 July 2024 4:47 AM GMT
Sawan 2024
X

Sawan 2024 (Image Credit-Social Media)

Sawan 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का पांचवां महीना यानि सावन भगवान शिव को समर्पित होता है। ये वही समय होता है जो भोलेनाथ को सबसे ज़्यादा प्रिय है। इस साल का सावन बेहद ख़ास है और अगर आप सावन के सोमवार के व्रत करने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए और भी ज़्यादा ख़ास होगा। क्योंकि इस साल सावन का महीना सोमवार के दिन को ही शुरू हो रहा है और समाप्त भी सोमवार को होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपको सावन के महीने मं भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

सावन के महीने में भूलकर न करें ये गलती (Never Do These Mistakes During Sawan)

सावन के महीने में भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, दुधाभिषेक करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इतना ही नहीं शिवभक्त सावन के महीने में शिव् मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजन पाठ करते हैं और हर शिवालय भोलेभंडारी के जयकारों से गूंज उठता है। लेकिन आपको बता दें कि सावन के इस पावन महीने में भगवान् शिव की पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का आपको ख्याल रखना होगा। ऐसी मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं साथ ही भक्ति का पूरा फल भी मिलता है। आइये जानते हैं कि सावन के इस महीने में किन चीज़ों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सावन के महीने में सात्विक भोजन ही करना चाहिए। साथ ही भूलकर भी इस महीने मांस, शराब का सेवन न करें। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे भगवान् शिव की पूजा का फल नहीं मिल पता है। वहीँ सावन के इस महीने में आपको लहसुन और प्याज़ का भी परहेज़ करना चाहिए। इसके साथ ही साथ सावन में बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। इसे इस महीने खाना अशुभ माना गया है।

ऐसे भी मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने वालों को बिस्तर की जगह ज़मीन पर सोना चाहिए। वहीँ आपको दिन में सोने से परहेज़ करना चाहिए। व्रत करने वाले व्यक्ति को सिर्फ रात में ही सोना चाहिए बाकि समय उसे शिव भक्ति और अन्य ज़रूरी कार्य जैसे ऑफिस और गृह कार्य में व्यतीत करने चाहिए।

सावन के महीने में शरीर पर तेल लगाना भी वर्जित बताया गया है। ऐसा करना अशुभता का संकेत है। लेकिन इस माह अगर आप तेल का दान करते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।

सावन के महीने में व्यक्ति को दूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस माह में शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन कांसे के बर्तन में अगर आप कुछ खाते हैं तो ये बेहद शुभ होता है।

सावन के महीने में किसी भी व्यक्ति का अनादर आपको नहीं करना चाहिए साथ ही साथ आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि आप किसी को अपशब्द न कहें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको भोलेनाथ की कृपा नहीं मिलेगी।

सावन 2023 के सोमवार की तिथियां

सावन का पहला सोमवार - 22 जुलाई

सावन का दूसरा सोमवार - 29 जुलाई

सावन का तीसरा सोमवार - 5 अगस्त

सावन का चौथा सोमवार - 12 अगस्त

सावन का पांचवा और आखिरी सोमवार - 19 अगस्त

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story