Sawan 2024: शिव के पसंदीदा इन पौधों को घर में लगाने से होती है बरकत

Shiv Ke Favorite Phool: भोलेनाथ को कनेर, परिजात और शमी जैसे फूल काफी पसंद हैं। इन्हें घर में भी लगाने के कई सारे फायदे होते हैं। आइए जानें इनके बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 2 Aug 2024 10:53 AM GMT
Sawan 2024: शिव के पसंदीदा इन पौधों को घर में लगाने से होती है बरकत
X

भगवान शिव (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sawan 2024: इस समय भगवान शिव का फेवरेट महीना सावन (Sawan) चल रहा है। इस दौरान भक्त देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी फेवरेट चीजों का भोग लगाने से लेकर उनके मनपसंदीदा फूल को अर्पित करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। भोलेनाथ को कनेर, परिजात और शमी जैसे फूल काफी पसंद हैं। इन पुष्पों को आप घर के गार्डन में भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूलों को घर में लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

भगवान शिव के फेवरेट फूलों को लगाने के फायदे

1- कनेर का फूल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भगवान शिव को कनेर का फूल (Kaner Ke Phool) अत्यंत प्रिय है, जिसे चढ़ाने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में भी कनेर के फूलों से शिवजी की पूजा करने का वर्णन मिलता है। इस फूल को आप घर में भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि घर में कनेर के पौधे को लगाने से सुख, समृद्धि और संपन्नता का आगमन होता है। इससे देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। लेकिन घर में लाल रंग के कनेर फूल को नहीं लगाना चाहिए। आप सफेद और पीले रंग के कनेर का फूल लगा सकते हैं।

2- पारिजात का पुष्प

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भोलेबाबा को पारिजात का पुष्प (Parijat Flowers) भी बहुत प्रिय है। यह पुष्प पूरे साल में केवल सर्दी के दिनों में ही खिलता है। इसे चढ़ाने से भी शिव जी काफी प्रसन्न हो जाते हैं। इस पौधे को भी घर में लगाना काफी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में पारिजात का पौधा होता है, वहां कोई भी ऊर्जा माता लक्ष्मी को वास करने से नहीं रोक सकती। इस पौधे को लगाने से परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती है।

3- शमी का फूल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मान्यताओं के अनुसार, शमी का एक पत्ता चढ़ाने से एक हजार बेलपत्रों के चढ़ाने जितना पुण्य मिलता है। इस पौधे (Shami Ke Phool) को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है, वहां सुख समृद्धि और धन-दौलत का आगमन होता है। इससे पैसों की तंगी भी दूर होती है। साथ ही इसे घर में लगाने से शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है।

Shreya

Shreya

Next Story