Sawan 2024: सावन के महीने में सपने में दिखा सांप, जानिए किस चीज़ का संकेत दे रहें हैं महादेव

Sawan 2024: अगर सावन के महीने में आपको सपने में सांप या उससे जुड़े कोई सपने आपको नज़र आते हैं तो जान लीजिये ये कितना शुभ और अशुभ हो सकता है।

Shweta Srivastava
Published on: 1 Aug 2024 6:38 AM GMT
Sawan 2024
X

Sawan 2024 (Image Credit-Social Media)

Sawan 2024: सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में अगर आपको भी सपने में सांप के दर्शन हो जाते हैं तो ये शुभ है या अशुभ। साथ ही इसके द्वारा महादेव क्या आपसे कुछ कहना चाहते हैं?आइये विस्तार से जानते हैं कि अगर सावन के महीने में आपको सपने में सांप दिखता है तो इसका क्या मतलब होता है।

सावन में सपने में सांप दिखे तो (Snake In Dreams in Sawan)

सावन का महीना भगवान् शिव को समर्पित होता है ऐसे में अगर आपके सपने में कुछ चीज़ें आती हैं तो जान लीजिये ये आपको किस चीज़ का संकेत दे रहीं हैं। दरअसल सावन के इस महीने में कुछ सपने देखना बेहद शुभ माना गया है वहीँ कुछ ऐसे सपने भी हैं जिन्हे देखना काफी अशुभ भी होता है। लेकिन अगर सावन के महीने में आपको सपने में सांप दिखे तो ये शुभ है या अशुभ आइये इसे जान लेते हैं।

स्वप्न शास्त्र की माने तो अगर आपको सपने में सांप दिखता है तो ये एक अच्छा संकेत हो सकता है और इसका मतलब है कि आपपर महादेव की विशेष कृपा है। ऐसे में अगर आप सपने में सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखते हैं तो ये इसका अर्थ ये है कि महादेव जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी करने वाले हैं। आपको भगवान् भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलने वाली है तो अगर आप ऐसा कोई सपना देखते हैं तो आपको किसी शिव मंदिर में जाकर जल चढ़ाना चाहिए।

वहीँ अगर आपको सपने में कोई सांप फन उठाये नज़र आता है तो ये भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपको सम्पति मिलने के संयोग बन रहे हैं। साथ ही अगर आपने सांप को खुद को काँटते हुए देखते हैं और इससे आपकी मृत्यु हो जाती है ऐसा सपना देखने का अर्थ है कि आपको महादेव की कृपा से लम्बी उम्र का वरदान मिला है।

अगर आप खुद कोई कोई सांप हांथ में लिया देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है और आपकेसभी कष्ट भी दूर होने वाले हैं। इसके साथ अगर आपको सपने में कोई सफ़ेद सांप दिखे तो ये भी एक शुभ संकेत होता है।

नोट: यहाँ दी गयी सभी जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story