×

Happy Hindi Diwas 2023: हिंदी दिवस के मौके पर भेजिए शुभकामना सन्देश और मेसेजेस

Happy Hindi Diwas 2023: आज हिंदी दिवस के मौके पर हम सभी भारतीय को गर्व होना चाहिए कि ये खूबसूरत भाषा के हम धनी हैं। हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Sep 2023 2:54 AM GMT (Updated on: 14 Sep 2023 3:07 AM GMT)
Happy Hindi Diwas 2023
X

Happy Hindi Diwas 2023 (Photo- Social Media)

Happy Hindi Diwas 2023: हिंदी हैं हम, वतन हिंदुस्तान हमारा। आज हिंदी दिवस के मौके पर हम सभी भारतीय को गर्व होना चाहिए कि ये खूबसूरत भाषा के हम धनी हैं। हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस साल ये गुरुवार को मनाया जाएगा। हिंदी दिवस का इतिहास 1949 से शुरू हुआ था। जब भारतीय संविधान के तहत हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया। हिंदी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक भी है और आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन विश्व स्तर पर इसे लगभग 600 मिलियन लोग बोलते हैं। हिंदी दिवस आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में देवनागरी लिपि में हिंदी को अपनाने का जश्न मनाता है। यह भारत की भाषाई विविधता को बढ़ावा देने और महत्व देने तथा भारत की भाषाई विरासत को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है।

हिंदी दिवस 2023 शुभकामना सन्देश

आज इस ख़ास मौके पर आप अपने दोस्तों और परिवार को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं और फोटोज़ शेयर करके हिंदी दिवस 2023 मना सकते हैं। साथ ही आप इन्हे फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपने जानने वालों को भेज सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सन्देश लेकर आये हैं।

1. हिंदी है हमारी मातृभाषा इसे जरूर अपनाएं,

अपने बच्चों को हिंदी पढ़ना जरूर सिखाएं।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. होठ खामोश थे सिसकियां कह गयी,

द्वार बंद थे खिड़कियां कह गयी,

कुछ हमने कहा कुछ हिंदी कह गयी,

जो न कह पायें वो हिचकियां कह गयी।

हिंदी दिवस की बधाई!

3. हिंदी हमारी मातृभाषा हैं,

मात्र एक भाषा नही।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

4.'ह' से मैं हिंदी कहता हूँ,

क्योंकि'ह'से ही जीवन

की समस्याओं का हल

मिलता है।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. पिता की डांट से मां की लोरियों तक

स्कूल की किताबों से यारों की टोलियों तक,

जिनसे जो कुछ भी मैंने पाया है

हिंदी भाषा ने इन सब में अपना किरदार निभाया है।

हिंदी दिवस की बधाई!

6. हिंदी आशीर्वाद सी है

अंग्रेजी एक आफत सी है,

हिंदी मात्र भाषा नहीं

हिंदी हमारी विरासत है।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. एक दिन ऐसा भी आएगा

हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा,

इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता

विद्वान भारतवासी कहलाएगा।

हिंदी दिवस की बधाई!

8. देश तभी आगे बढ़ेगा

जब सबकी आशा एक हो,

मत भी सबका एक हो

भाषा भी सबकी एक हो।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. हिन्दी है भारत की आशा

हिन्दी है भारत की भाषा

हिंदी दिवस पर आप

सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

10. कोई भी राष्ट्र अपनी भाषा को

छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता,

भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी हैं।

हिंदी दिवस की बधाई!

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story