×

Sexual Tips: जानें कुछ पुरुषों को बेड पर Looser जैसा महसूस क्यों होता है

Sexual Tips in Hindi: एक कपल के लिए संभोग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। खासकर पुरुषों के लिए यह बहुत अहम होता है। बता दे कि बहुत से रिश्ते टूटने का कारण सेक्स की समस्याएं भी होती हैं।

Anupma Raj
Published on: 16 Aug 2022 4:06 PM GMT (Updated on: 16 Aug 2022 5:20 PM GMT)
Tips for sexual Life
X

Sexual Tips (Image: Social Media)

Sexual Tips: एक कपल के लिए संभोग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। खासकर पुरुषों के लिए यह बहुत अहम होता है। बता दे कि बहुत से रिश्ते टूटने का कारण सेक्स की समस्याएं भी होती हैं। ज्यादातर महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी में यह समस्या तब होने लगती है जब उनका पार्टनर संभोग करने में बेहतर नहीं होते। वहीं पुरुष भी इस समस्या के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्यों पुरुष बेड पर खुद को लूजर महसूस करने लगते हैं:

अधिक समय तक संभोग करने में असमर्थ

दरअसल कुछ पुरुष एक मिनट से भी ज्यादा संभोग कर पाने में असमर्थ रहते हैं। जिसके कारण उन्हें कभी कभी शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। अपने पार्टनर को असंतुष्ट छोड़ने का डर पुरुषों के आत्मविश्वास को भी कम कर देता है। वहीं जो पुरुष लंबे समय तक सेक्स करने में समर्थ होते हैं वह अपनी पार्टनर को भी खुश रखने में काबिल होते हैं।

पार्टनर की आलोचना

कुछ महिलाएं अपने पार्टनर की आलोचना करने से पीछे नहीं हटती हैं। जिसके कारण उनके पार्टनर को बुरा भी महसूस होता है। कुछ महिलाएं अपने पार्टनर को बेड पर लूजर कहने से भी नहीं थकती जिसके कारण उनके पार्टनर का कॉन्फिडेंस भी टूट जाता है। जिसका असर उनके यौन संबंध पर भी पड़ता है।

कॉन्फिडेंस की कमी

जब पुरुष में कॉन्फिडेंस की कमी होती है तो उसका असर उनके सेक्सुअल रिलेशन पर भी पड़ता है। जब पुरुष में आत्मविश्वास की कमी होती है तो वे सेक्सुअल लाइफ में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। कम कॉन्फिडेंस के कारण एक कपल को यौन संबंध से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आना

कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो सेक्सुअल लाइफ में अपनी एक सीमा तय कर लेते हैं मतलब यह कि कुछ पुरुष अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते। वे अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर सेक्स को एक्सप्लोर करने से घबराते हैं। वे केवल उन्हीं सेक्स पोजीशन को ट्राई करते हैं जिनमें उन्हें कंफर्ट फील होता है। कभी कभी पुरुषों को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आने में मुश्किल हो जाती है और उनकी पार्टनर कभी-कभी उत्तेजित हो सकते हैं, जिससे पुरुषों को यह लगता है कि वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण वह खुद को लूजर महसूस करने लगते हैं।

अधिक हस्तमैथुन की आदत

एक सर्वे के अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि कम उम्र में यानी किशोरावस्था के दौरान हस्तमैथुन पुरुषों के सेक्सुअल लाइफ को बाद में प्रभावित करता है। अधिक हस्तमैथुन की आदत से उनके सेक्सुअल रिलेशन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा पुरुष अक्सर कम आत्मसम्मान के कारण भी लूजर महसूस करने लगते हैं।

शीघ्रपतन के कारण

जब पुरुष शीघ्रपतन की समस्या से परेशान रहते हैं तो उनके सेक्सुअल रिलेशन पर भी इसका असर बुरा पड़ता है। शीघ्रपतन के कारण पुरुष अपने पार्टनर को भी खुश रखने में असमर्थ रहते हैं, जिसके कारण उन्हें स्ट्रेस भी रहता है। यह पुरुषों के मूड को भी खराब कर देता है। इसके कारण पुरुष अक्सर तनाव में भी रहते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story