Gauri Khan Family: मिलिए शाहरुख के ससुरालवालों से, जानें गौरी की फैमिली से कैसा है किंग खान का रिश्ता

Shah Rukh Khan In-laws: गौरी खान, शाहरुख की पत्नी होने के अलावा खुद की भी अलग पहचान रखती हैं। वह एक फिल्म प्रोड्यूसर, फैशन और इंटीरियर डिजाइनर हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 20 Oct 2024 7:27 AM GMT
Gauri Khan Family: मिलिए शाहरुख के ससुरालवालों से, जानें गौरी की फैमिली से कैसा है किंग खान का रिश्ता
X

Shah Rukh Khan-Gauri Khan (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Gauri Khan Family: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) को कौन नहीं जानता। वो शाहरुख की बेगम होने के अलावा खुद की अलग पहचान रखती हैं और अपने टैलेंट से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करती हैं। गौरी फिल्मों में तो नजर नहीं आती हैं, लेकिन वह फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड का हिस्सा बनी हुई हैं। इसके अलावा गौरी एक फैशन और इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। वह अब तक कई सेलेब्स के घर का मेकओवर कर चुकी हैं। बॉलीवुड किंग की वाइफ अपने ग्लैमर अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैशन से बड़ी-बड़ी हीरोइनों के भी छक्के छुड़ा देती हैं।

गौरी खान (Gauri Khan) एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिनके बारे में सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कुछ न कुछ सर्च किया जाता है। लोग उनकी फैमिली यानी मायके के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। गौरी का असली नाम क्या है (Gauri Khan Ka Asli Naam Kya Hai), वह किसकी बेटी हैं और उनके मायके में कौन-कौन है, ऐसे सवाल अक्सर फैंस के मन में आते रहते हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख खान के ससुराल (Shah Rukh Khan Ka Sasural) के बारे में।

शाहरुख खान के ससुराल में है कौन-कौन (Shah Rukh Khan In-laws Family)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये तो आप सभी जानते होंगे कि शाहरुख खान ने गौरी से इंटरकास्ट मैरिज की थी। शाहरुख एक मुस्लिम हैं और गौरी एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इसीलिए दोनों की शादी में काफी अड़चनें भी आई थीं। गौरी खान का असली नाम गौरी छ‍िब्‍बर (Gauri Chhibber) है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गौरी खान का जन्म गौरी छिब्बर (Gauri Chhibber) के रूप में 8 अक्टूबर 1970 को दिल्ली में सविता छ‍िब्‍बर और रमेश चंद्र छिब्बर के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक कर्नल (Colonel) थे। उनके एक भाई हैं, जिनका नाम विक्रांत छिब्बर (Vikrant Chibber) है। विक्रांत का रिश्ता शाहरुख से पहले कुछ खास नहीं था। जब उन्हें अपनी बहन के रिलेशनशिप के बारे में पता चला था तो वह शाहरुख से नफरत करने लगे थे और उनको मार डालना चाहते थे। इसका खुलासा खुद गौरी ने एक इंटरव्यू में किया था। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों का रिश्ता बेहद गहरा हो गया।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं गौरी खान (Gauri Khan Education In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें गौरी खान की पढ़ाई के बारे में तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है और हाई स्कूल मॉडर्न स्कूल वसंत विहार से कंप्लीट किया। इसके बाद उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके अलावा गौरी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइन में छह महीने का कोर्स भी किया है।

Shreya

Shreya

Next Story