×

Shami Plant Benefits: घर में शमी का पौधा लगाने से भरती है खाली तिजोरी, यहां जाने दिशा-दिन और कहां लगाएं

Shami Plant Benefits: शमी का पौधा बहुत ही कल्याणकारी होता है। ऐसे में शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ होता है। लेकिन इसके लिए कुछ चीजें बहुत ध्यान देने वाली है कि जैसे मुख्य द्वारा पर किस दिशा में शमी का पौधा लगाएं, कहां।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Nov 2022 1:33 PM GMT
shami plant ke fayde
X

शमी का पौधा (फोटो- सोशल मीडिया)

Shami Plant Benefits: घर में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाने से हरियाली बनी रहती है सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है। वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाना काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म की बात करें तो शास्त्रों में अनेकों पेड़-पौधे को किसी न किसी भगवान या देवी-देवता का प्रिय बताया गया है। जबकि कुछ तो ऐसे पौधे बताया गए हैं जिनमें देवी-देवताओं का ही वास होता है। ऐसे में आज हम बात करते हैं शमी के पौधे के बारे में। शमी का पौधा शनि देव को बेहद प्रिय होता है। शमी की पत्ती भगवान भोलेनाथ को अर्पित करना बहुत कल्याणकारी माना गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि शमी का पौधा कैसे और कहां लगाएं घर में।

कहा जाता है कि शमी का पौधा बहुत ही कल्याणकारी होता है। ऐसे में शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ होता है। लेकिन इसके लिए कुछ चीजें बहुत ध्यान देने वाली है कि जैसे मुख्य द्वारा पर किस दिशा में शमी का पौधा लगाएं, कहां।

शमी के पौधे को लगाने पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान

शमी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार तभी करता है जब उसे सही दिशा और सही स्थान पर रखा जाए। इस बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत शुभ बताया गया है। इसलिए शमी का पौधा घर के बाहर रखना चाहिए। पौधा इस तरह से रखना चाहिए कि जब आप घर से बाहर निकलें तो शमी का पौधा आपके दाएं हाथ की तरफ होना चाहिए।

शमी प्लांट के फायदे (फोटो- सोशल मीडिया)

इसके साथ ही अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर समी का पौधा रखने की जगह नहीं है तो घर के अंदर बालकनी या फिर घर की छत पर भी शमी का पौधा लगा सकते हैं। वैसे वास्तु शास्त्र में ये विशेषतौर पर कहा गया है कि शमी के पौधे को घर के अंदर जहां तक कोशिश हो नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर लगा रहे हैं तो शमी के पौधे को हमेशा घर की दक्षिण, पूर्व दिशा में लगाएं या फिर ईशान कोण में ही पौधा लगाएं।

शमी के पौधे का बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए शमी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ दिन शनिवार का होता है। साथ ही शमी के पौधे को दशहरे के दिन भी लगाना बेहद शुभ माना गया है। इससे जीवन में बरकत होती है।

अगर घर के अंदर शमी का पौधा लगा रहे हैं तो कभी भी अंधेरी जगह पर शमी का पौधा न लगाएं। शमी का पौधा लगाने के बाद नित्य ही इसकी पूजा अर्चना और देखभाल करनी चाहिए। साथ ही प्रत्येक शनिवार को शमी में दीपक जरूर जलाएं।

शमी का पौधा भगवान शिव को भी बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान शिव की पूजा में शमी की पत्ती को चढ़ाना बेहद शुभ और कल्याणकारी बताया गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story