×

'शान' फाउंडेशन ने पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम, दिलवाई संरक्षण शपथ

By
Published on: 4 Jun 2017 7:24 AM GMT
शान फाउंडेशन ने पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम, दिलवाई संरक्षण शपथ
X

world environment day 5th june plantation

लखनऊ: 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। जगह-जगह पर लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, जंगलों की कटाई और भोजन की बर्बादी के नुकसानों के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को बढ़ती पर्यवरण समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए 5 जून को लखनऊ में भी कई जगह जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इसी के चलते सेव ह्यूमानिटी एंड नेचर फाउंडेशन की तरफ से भी एक दिन पहले जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। फाउंडेशन के सचिव अदित्य तिवारी ने इस मौके पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के फायदे समझाए। सर्वेस्वर महादेव मंदिर पार्क में पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें कॉलोनी के निवासियों और बच्चों द्वारा आयुर्वेदिक पौधों का पौधरोपण किया गया। इस मौके पर कुमकुम, गोल्ड गुलमोहर, कुरेजिया जैसे पौधे लगाए गए।

ख़ास बात यह रही कि इस जागरूकता कार्यक्रम में कॉलोनी के लोगों ने भी दिलचस्पी दिखाई। कॉनिवासी विजय कुमार तिवारी, कृपा शंकर शुक्ल, राजीव पांडेय,अभिषेक तिवारी, अभिनव सिंह, चंद्रप्रकाश, अंजनी सिंह आदि लोगों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

पौधरोपण के साथ साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

आगे की स्लाइड में देखिए इस जागरूकता कार्यक्रम की और भी बेहतरीन तस्वीरें

Next Story