×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Khichdi On Saturday: शनिवार के दिन बनाते हैं खिचड़ी? तो जरूर जानें ये बात

Eating Khichdi On Saturday: आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन क्यों किया जाता है।

Shivani Tiwari
Published on: 26 May 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 26 May 2024 1:30 AM GMT)
Eating Khichdi On Saturday
X

Eating Khichdi On Saturday (Photo- Social Media)

Shaniwar Ke Din Khichdi Khane Ke Fayde: क्या आप जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय भोजन क्या है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते हैं, दरअसल भारत का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी है। वैसे तो ज्यादातर घरों में खिचड़ी का सेवन तब किया जाता है, जब लोग बीमार होते हैं या फिर पेट गड़बड़ होता है, इसलिए तो बहुत से लोग खिचड़ी को "बीमारों का खाना" का भी नाम दे चुके हैं। वहीं बहुत से घरों में शनिवार के दिन खिचड़ी जरूर बनती है, क्योंकि बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि शनिवार के दिन खिचड़ी जरूर खाना चाहिए, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं, नहीं ना? आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिरकार शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन क्यों किया जाता है।

शनिवार के दिन खिचड़ी खाना क्यों माना गया है शुभ (Eating Khichdi On Saturday)

शनिवार के दिन भारत के बहुत से घरों में खिचड़ी बनाने का नियम है, जब भी मम्मियां शनिवार के दिन खिचड़ी बनातीं हैं, तो कहती हैं कि इस दिन खिचड़ी खाना चाहिए, लेकिन कभी भी खिचड़ी खाने की वजह नहीं बताती। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि आखिरकार शनिवार के दिन खिचड़ी खाने से क्या होता है और क्यों खिचड़ी खाना चाहिए।


जैसा कि आप सब जानते हैं कि शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है, ऐसे में शनिवार के दिन खिचड़ी खाने को लेकर कहा जाता है कि जो भी शनिवार के दिन खिचड़ी खाता है उसपर भगवान शनि की विशेष कृपा होती है। शनिवार के दिन खिचड़ी खाने से शनि दोष भी खत्म होता है, और जिन व्यक्तियों के जीवन में संघर्ष और कुछ समस्याएं चल रहीं होती हैं, उससे भी राहत मिलती है, क्योंकि शनिवार को खिचड़ी का सेवन करने से शनि ग्रह मजबूत होता है।

शनिवार के दिन खिचड़ी खाने के फायदे (Benefits Of Eating Khichdi On Saturday)

शनिवार के दिन दाल खिचड़ी खाना शुभ माना गया है, क्योंकि इसे खाने से शनि के दोष से छुटकारा मिलता है और साथ ही शनि की साढ़े साती भी खत्म होती है। क्योंकि जब शनि भगवान खुश होते हैं तो इंसान बहुत ही तेजी से तरक्की के रास्ते पर जाता है और उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा शनिवार के दिन खिचड़ी बनाने और खाने से घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहता है, परिवार में एकता बनीं रहती हैं। इस वजह से हर शनिवार खिचड़ी जरूर बनाना चाहिए, क्योंकि इससे शनि ग्रह मजबूत होता है और घर में सुख समृद्धि और सफलता आती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story