TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Shaniwar Ke Totke: शनिवार के दिन कहीं ये काम तो नहीं करतें आप

Shaniwar Ke Totke: आइए आपको बताते हैं कि शनिवार के दिन आपको किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए और यदि आप उन चीजों को खरीदते हैं तो उससे क्या नुकसान हो सकता है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Jun 2024 6:48 AM GMT
Shaniwar Ke Totke
X

Shaniwar Ke Totke  (Photo- Social Media)

Shaniwar Ke Din Na Khareede Ye Cheeje: शनिवार और रविवार का दिन छुट्टी वाला दिन होता है, छुट्टी का दिन यानी कि घर के हजारों काम, साफ-सफाई करने से लेकर घर की जरूरतों का सामान खरीदना, ये सब काम इन्हीं छुट्टी के दो दिनों में किया जाता है। लेकिन वहीं यदि वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिसे शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको अच्छा खासा नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कि शनिवार के दिन आपको किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए और यदि आप उन चीजों को खरीदते हैं तो उससे क्या नुकसान हो सकता है।

शनिवार के दिन भूलकर भी घर पर न लाएं ये सामान (Don't Buy These Things On Saturday)

शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित किया गया है, इस दिन भक्त शनिदेव की विशेष पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जो इस दिन जरूर करना चाहिए, वहीं कुछ ऐसे चीजें भी हैं, जो इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए या फिर नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भगवान शनि क्रोधित हो सकतें हैं, और उनके क्रोधित होने से मनुष्य के जीवन में बहुत सी परेशानियां आ सकतीं हैं। आइए बताते हैं -


1. तेल

शनिवार के दिन जहां तेल लगाना शुभ माना जाता है, वहीं तेल खरीदना अशुभ होता है। यदि आप भी शनिवार के दिन तेल खरीदते हैं तो आज से ही बंद कर दें, क्योंकि शनिवार के दिन तेल खरीदने से शरीर से जुड़ी परेशानियों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

2. झाडू

झाडू को घर की लक्ष्मी माना जाता है, बचपन से ही हमें झाड़ू को पैर से छूने के लिए माना किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से भी बचना चाहिए, जी हां! क्योंकि कहा जाता है कि जो व्यक्ति शनिवार के दिन झाड़ू खरीदता है उसे धन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3. नमक

शनिवार के दिन नमक खरीदना भी अशुभ माना जाता है, शनिवार के दिन नमक खरीदने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं और उस घर में कर्ज की स्थिति भी आ सकती है, इस वजह से शनिवार के दिन नमक खरीदने से जरूर बचें।

4. काला तिल

शनिवार के दिन काला तिल भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन जो भी काला तिल खरीदता है, उसके जीवन में एक के बाद एक समस्या आ सकती है और साथ ही हर काम में रुकावट भी आ सकती है।

5. लोहा

शनिवार के दिन लोहा खास तौर पर नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि शनिवार के दिन लोहा खरीदने से जीवन में बैड लक आता है, जिससे मनुष्य के किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती।

6. कैंची

कैंची खरीदना भी अशुभ माना जाता है, जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन कैंची खरीदना है, उसके घर रिश्ते में कड़वाहट आती है, सभी रिश्ते खराब हो जाते हैं, इस वजह से शनिवार के दिन कैंची भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। वहीं यदि शनिवार के दिन इन सभी चीजों को खरीदने के बजाय किसी को दान में दिया जाए तो इससे घर में पॉजिटिविटी आ सकती है, इसलिए इन्हें खरीदने के बजाय शनिवार के दिन दान करने की कोशिश करें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story