TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि पर इन रंगोली डिजाइन्स से सजाएं घर, माता रानी होंगी प्रसन्न

Rangoli Designs For Navratri: हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। वहीं, नवरात्रि पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 1 Oct 2024 7:52 AM GMT
Navratri Rangoli Designs: नवरात्रि पर इन रंगोली डिजाइन्स से सजाएं घर, माता रानी होंगी प्रसन्न
X

Navratri Rangoli Designs (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shardiya Navratri Rangoli Designs Simple 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, गुरुवार (Shardiya Navratri 2024 Date) से शुरू हो रही है, जो कि 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। यह पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है, जिन्हें 'नवदुर्गा' कहा जाता है। इस दौरान भक्त उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि में रंगोली (Navratri Rangoli) बनाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। साथ ही ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का भी आगमन होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए रंगोली की कुछ बेहद सिंपल और बेहतरीन डिजाइन (Simple And Beautiful Rangoli Designs For Navratri) लेकर आए हैं, जिन्हें आप नवरात्रि के नौ दिन बना सकते हैं। आइए देखते हैं इन रंगोली डिजाइन्स (Rangoli Designs Photos) को।

नवरात्रि के लिए रंगोली डिजाइन्स (Rangoli Designs For Navratri Photos)

फूलों वाली डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

फूलों वाली रंगोली (Flower Wali Rangoli) की खास बात ये होती है कि सिंपल से सिंपल डिजाइन बनाने पर भी घर खूबसूरत दिखने लगता है। आप नवरात्रि के समय इस तरह की फूलों वाली डिजाइन घर के मुख्य द्वार पर बना सकते हैं। इससे माता रानी बेहद प्रसन्न हो जाएंगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आप नवरात्रि पर ये वाली डिजाइन भी बना सकते हैं। हालांकि ऐसी रंगोली बनाते समय जगह का बेहद ख्याल रखें। ताकि रंगोली पर किसी के पैर न पड़े।

तोरण वाली डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जिस तरह किसी त्योहार पर हम घर में तोरण लगाते हैं। उसी तरह आप नवरात्रि पर तोरण डिजाइन वाली रंगोली भी बना सकते हैं। ये कलरफुल रंगोली आपके मुख्य द्वार पर बेहद खूबसूरत लगेगी।

हल्दी-कुमकुम वाली रंगोली डिजाइन


ये रंगोली डिजाइन देखने में बेहद सिंपल लेकिन काफी ज्यादा खूबसूरत है। आप इसे हल्दी कुमकुम और चावल के साथ तैयार कर सकते हैं। इस तरह की डिजाइन से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी।

कलरफुल रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये रंगोली डिजाइन भले ही दिखने में कठिन है, लेकिन बनाने में बेहद आसान। इस तरह की सिंपल रंगोली डिजाइन (Simple Rangoli Design) बनाकर आप लोगों की वाहवाही और माता रानी का आशीर्वाद भी पा सकते हैं।

माता रानी के चित्र वाली रंगोली डिजाइन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नवरात्रि पर इस तरह की रंगोली डिजाइन बेहद पसंद की जाती है। अगर आपकी आर्ट अच्छी है तो आप इस तरह की रंगोली भी अपने घर में बना सकते हैं। इसे पूजा घर में बनाना ज्यादा सही रहेगी।

माता रानी के चरण कमल वाली रंगोली

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नवरात्रि या दीवाली के समय में लोग माता रानी के पांव के छाप वाली डिजाइन (Mata Rani Ke Pairon Wali Rangoli Design) की रंगोली खूब ढूंढते हैं। इसे घर के मुख्य द्वारा पर बनाना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप भी इस तरह की डिजाइन को बना सकते हैं, जो ईजी और खूबसूरत है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मां के चरण कमल वाली ये भी एक खूबसूरत रंगोली डिजाइन है। खास बात ये है कि इसे कम ही कलर से बनाया जा सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा नवरात्रि में आप इस तरह की खूबसूरत डिजाइन भी बना सकते हैं। ये भी माता रानी के चित्र वाली रंगोली डिजाइन है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी।

Shreya

Shreya

Next Story