Shikhar Dhawan House: इस आलीशान घर में रहते हैं शिखर धवन, ऐशो आराम से है भरपूर

Shikhar Dhawan House Pics: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन जिस घर में रहते हैं, वो अंदर से किसी महल से कम नहीं लगता। आइए तस्वीरों में देखें उनका खूबसूरत घर।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 24 Aug 2024 6:32 AM GMT
Shikhar Dhawan House: इस आलीशान घर में रहते हैं शिखर धवन, ऐशो आराम से है भरपूर
X

Shikhar Dhawan House (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Shikhar Dhawan House: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अब क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने शनिवार सुबह ही अपने संन्यास (Shikhar Dhawan Retirement) की घोषणा कर दी है। धवन क्रिकेट के जरिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। आज के समय में वह करोड़ों की संपत्ति (Shikhar Dhawan Net Worth) के मालिक हैं और आलीशान जिंदगी जीते हैं। धवन जिस घर में रहते हैं, वो अंदर से किसी महल से कम नहीं लगता। आज हम आपको तस्वीरों के जरिए शिखर धवन के घर का टूर कराने जा रहे हैं। आइए देखते हैं खिलाड़ी के हाउस की इनसाइड तस्वीरें (Shikhar Dhawan Inside Photos)।

कहां है शिखर धवन का घर (Shikhar Dhawan House Address)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

भारत के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन दिल्ली में एक आलीशान घर (Shikhar Dhawan Delhi House) में रहते हैं। इस घर की कीमत 6 करोड़ रुपये के आसपास है। धवन के घर में तमाम तरह की सुविधाएं हैं। इस घर का इंटीरियर बेहद शानदार है।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

धवन ने अपने घर को खूबसूरत पेंटिंग्स, एंटीक पीस और खूबसूरत फर्नीचर से सजाया है। खिलाड़ी के घर में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर व यूनिक हैंडीक्राफ्ट और एंटीक चीजें दिखेंगी।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

उनके घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जहां से पूरे घर में बढ़िया रोशनी आती है। धवन का बालकनी एरिया भी खूब ढंग से सजाया गया है। वह अपनी बालकनी से काफी फोटोज (Shikhar Dhawan Photos) शेयर करते हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

लिविंग रूम में बड़े-बड़े सोफे और इंटरटेनमेंट के लिए टीवी लगे हैं। धवन के अचीवमेंट्स के लिए उनके घर में एक अलग अलमारी है, जिसमें उनके सारे अवॉर्ड्स और मेडल्स लगे हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

शिखर ने दो पालतू डॉग (Shikhar Dhawan Dogs) भी पाल रखे हैं, जो विदेशी नस्ल के हैं। वह उनके साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद करते हैं।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

शिखर धवन के पास दिल्ली के अलावा गुरुग्राम और मुंबई में भी कई प्रॉपर्टीज हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी एक अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने 730,000 डॉलर में 2015 में खरीदा था।

Shreya

Shreya

Next Story