×

Shikhar Dhawan Net Worth: सबसे रईस क्रिकेटरों में शामिल हैं शिखर धवन, जानें कैसी है गब्बर की लाइफस्टाइल

Shikhar Dhawan Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ओपनर और बल्लेबाज शिखर धवन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शिखर ना सिर्फ क्रिकेट के पिच पर अपना जलवा बिखरते हैं, काफी फेमस हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 12 Sep 2022 2:42 AM GMT
Shikhar Dhawan Luxurious Lifestyle
X

Shikhar Dhawan Lifestyle (Image: Social Media)

Shikhar Dhawan Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ओपनर और बल्लेबाज शिखर धवन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शिखर ना सिर्फ क्रिकेट के पिच पर अपना जलवा बिखरते हैं, बल्कि शिखर का जलवा सोशल मीडिया पर भी छाया रहता है। गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन अपनी जिंदगी भी एकदम गब्बर स्टाइल और बिंदास होकर जीतें हैं। शिखर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के कारण चर्चे में रहते हैं।

दरअसल अक्सर शिखर को क्रिकेट की पिच पर अपनी बैटिंग, फील्डिंग और बेहतरीन अंदाज में फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं। बता दे कि शिखर धवन की लाइफस्टाइल भी काफी रॉयल है। शिखर अक्सर अपने फैमली के साथ वीकेंड पर या सोशल मीडिया पर अपनी पिक शेयर करते रहते हैं। शिखर को महंगी चीज़ों का बेहद शौक है। शिखर 2013 से टीम इंडिया का हिस्सा हैं और साथ ही 2008 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। सबसे रईस क्रिकेटरों में शिखर धवन का भी नाम शामिल हैं।

बता दे कि 5 दिसंबर 1982 में जन्मे शिखर धवन दिल्ली के रहने वाले हैं। दरअसल वह व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन्होंने अपने दम पर एक शानदार लग्जरी लाइफ बना ली है। आइए जानते हैं शिखर धवन के लाइफस्टाइल, Net Worth और उनकी पसंद के बारे में:


आईपीएल 2022 शिखर धवन को मिली इतने रुपए

दरअसल आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। पंजाब टीम से पहले धवन राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके है।


शिखर धवन के घर की कीमत

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का दिल्ली में शानदार घर है। गब्बर की घर की कीमत लगभग 6 करोड़ ररूपए है। दरअसल दिल्ली के अलावा भी धवन की कई अन्य शहरों में संपत्ति है। बता दे कि शिखर धवन का ऑस्ट्रेलिया में एक अपार्टमेंट भी है। जहां इस घर में उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।


शिखर धवन का कार कलेक्शन है दमदार

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज शिखर धवन के पास कई लग्जरी कारें हैं। उनकी गाड़ियों के कलेक्शन में ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 6 जीटी, रेंज रोवर स्पोर्ट्स और एक करोड़ की मर्सिडीज कार शामिल हैं। Alcis Sports, लांसर फुटवियर, रामसन्स परफ्यूम्स, कैलटेक्स इंडिया, ड्रीम 11 आदि के विज्ञापन कर चुके हैं।


शिखर धवन की कमाई

शिखर धवन की गिनती आईपीएल के महंगे खिलाड़ियों में होती है।बता दे कि आईपीएल से 8 करोड़ की कमाई के अलावा धवन घरेलू क्रिकेट से भी कमाई करते हैं।इसके अलावा शिखर धवन के पास BCCI का A ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट भी है। दरअसल बीसीसीआई से शिखर धवन को सालाना पांच लाख सैलरी मिलती है। एक वन डे मैच के लिए शिखर को 6 लाख रुपये और एक T20 के लिए तीन लाख रूपए तक मिलते हैं।


शिखर धवन की कुल संपत्ति है

क्रिकेटर शिखर धवन की नेट वर्थ की बारे में बात करें तो धवन के पास 14 मिलियन डॉलर की संपत्ति के हैं। मतलब यह कि भारतीय रुपयों में शिखर धवन की नेट वर्थ 105 करोड़ ररूपए है। बता दे कि शिखर 60 लाख रुपए से ज्यादा महीने और लगभग 8 करोड़ रुपए सालाना कमाते हैं। इसके अलावा बीसीसीआई मैच, आईपीएल और घरेलू मुकाबलों के अलावा शिखर धवन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। शिखर धवन एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग एक करोड़ रुपए फीस लेते हैं।


ऐसा रहा शिखर धवन का क्रिकेट करियर

बता दे शिखर धवन पहली बार लाइमलाइट में साल 2004 में आए, जब उनका सिलेक्शन अंडर 19 टीम में हुआ। दरअसल उस साल हुए अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में धवन ने सात इनिंग में 505 रन बनाए। हालांकि अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी धवन को भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 2010 में शिखर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI डेब्यू किया था। फिर साल 2013 में शिखर ने टेस्ट डेब्यू किया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 डेब्यू किया था। तब से लेकर आजतक शिखर धवन अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर एक स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story