TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Side Effects of Curry Leaves: करी पत्ता घर में लगाना है नुकसानदायक, जानिए कैसे आपके स्वास्थ पर डालता है ये असर

Side Effects of Curry Leaves: करी पत्ते के जहाँ अभी तक आपने केवल लाभ ही सुने होंगें वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसके कई नुकसान भी हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये नुकसान।

Shweta Srivastava
Published on: 18 Jun 2024 4:42 AM GMT
Curry Leaves Side Effects
X

Curry Leaves Side Effects (Image Credit-Social Media)

Curry Leaves Side Effects : घरों में अक्सर लोग करी पत्ते का पौधा लगाते हैं और इसका स्वाद भी कई लोगों को काफी पसंद आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपको काफी नुक्सान भी पहुँचता है। तो अगर आपने भी अपने घर में इसका पौधा लगाया हुआ है या इसे लगाने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आप ज़रूर पढ़ें।

करी पत्ता घर में लगाना है नुकसानदायक (Side Effects of Curry Leaves)

अगर आपने भी अपने घर में करी पत्ते का पौधा लगाया हुआ है या आप इसे लगाना चाहते हैं तो सावधान हो जाइये क्योंकि कुछ मामलों में ये फायदे की जगह नुकसान पहुँचता है। अब आप सोचेंगे कि आपने तो इसके लाभ के बारे में ही अभी तक पढ़ा है लेकिन ऐसा नहीं है। आइये जानते हैं कि ये कैसे आपको नुकसान पहुंचा सकता है और इसके लिए आप क्या कर सकते हैं।

पोहे से लेकर सांभर तक और खांडवी से लेकर ढोकला तक करी पत्ता हर चीज़ का स्वाद काफी ज़्यादा बढ़ा देता है वहीँ इसके कई सारे स्वास्थ लाभ भी हैं जिसे आप अक्सर सुनते और पढ़ते आये होंगें। इतना ही नहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन घटाने, एनीमिया, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में भी काफी फायदेमंद है। लेकिन कई स्थितियों में यही करी पत्ता आपको नुकसान भी पंहुचा सकता है। आज हम इस बारे में जानेंगे और इससे आपको इसे सावधानी के साथ प्रयोग करना भी हम आपको बताएँगे।

  • करी पत्ता कई तरह के एलर्जिक इफेक्ट उत्पन्न कर देता है। तो अगर आप भी इसका अधिक सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइये और इसे ज़्यादा मात्रा में खाना तुरंत बंद कर दीजिये। दरअसल करी पत्ता में हाइपोग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते हैं जिसका अगर कोई ज़्यादा सेवन करता है तो ये शुगर बढ़ा सकती है।
  • करी पत्ता का तेल और पेस्ट अगर आप लगाते हैं तो इससे आपको सिर व आँखों में जलन भी हो सकती है। ऐसे में विशेषज्ञ 8 से 10 करी पत्ता खाने की ही सलाह देते हैं। वहीँ आपको बता दें कि अधिक करी पत्ता खाने से लिवर सम्बन्धी परेशानी भी हो सकती है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिलाएं इसे खाती है तो ये उन्हें भी नुकसान कर सकता है इसलिए उन्हें इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।
  • यूँ तो ये बालों के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन अगर इसका अधिक सेवन किया जाये तो ये हेयर फॉल की समस्या भी उत्पन्न कर सकता है।
  • करी पत्ते में सोडियम की मात्रा भी ज़्यादा होती है तो ऐसे में ये कई बार सूजन का कारण भी बन सकता है।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story