Signs Before Death: मृत्यु से पहले व्यक्ति को मिलने लगते हैं ये संकेत, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

Signs Before Death: कई पुराणों में मृत्यु से पहले व्यक्ति को क्या-क्या संकेत मिलने लगते हैं इसका ज़िक्र है आइये विस्तार से जानते हैं क्या हैं ये संकेत।

Shweta Srivastava
Published on: 31 July 2024 10:09 AM GMT
Signs Before Death
X

Signs Before Death (Image Credit-Social Media)

Signs Before Death: जीवन का सबसे बड़ा सत्य मृत्यु है जो आज नहीं तो कल सबके हिस्से में आएगी। वहीँ कोई भी जीव इस दुनिया में आया है तो उसका जाना भी निश्चित है। लेकिन क्या आपको पता है कि जब व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है तो उससे कई दिन पहले उसे कई संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये संकेत जिससे व्यक्ति को ये पता चलने लगता है कि उसकी मृत्यु अब नज़दीक है।

मृत्यु से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत (Before Death People Get These Signs)

जब एक माँ शिशु को जन्म देने वाली होती है तो उसे कुछ संकेत मिलने लगते हैं ऐसे ही जब व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है तब भी उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। अगर किसी इंसान के जीवन में अचानक से कोई विचित्र घटनाएं होने लगें तो ये मृत्यु का भी संकेत हो सकता है। वैसे ये संकेत इतने ज़्यादा सूक्ष्म होते हैं कि आप आसानी से इन्हे अपनी रोज़मर्रा के जीवन में इग्नोर कर देते हैं। साथ ही व्यक्ति का इस तरफ ध्यान भी नहीं जाता। वहीँ आज हम आपको इन्हीं कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपने कई लोगों के बारे में ये भी सुना होगा कि अपनी मृत्यु के बारे में उन्हें पहले ही पता चल गया था। ऐसे में ये हो सकता है कि उन्होंने इन संकेतों को पहचान लिया हो। शास्त्रों में लिखा है कि अगर मृत्यु के समय व्यक्ति का मन शांत हो और वो इच्छाओं से मुख्त हो तो उसे प्राण निकलने में कोई कष्ट नहीं होता। जिससे मनुष्य की आत्मा को शांति मिलती है। वहीँ कई लोग इस बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर मृत्यु के समय या बाद में कैसा अनुभव होता है। वहीँ हिन्दू धर्म में कई पुराणों में इसके बारे में लिखा भी गया है। वहीँ शिवमहापुरण में मृत्यु से पूर्व के संकेतों को विस्तार से बताया गया है। जिसके बारे में आइये विस्तार से जान लेते हैं।

अगर ज्योतिषाचार्यों और पुराणों की मानें तो सबसे पहले नाभि चक्र में गतिविधि होने लगती है। जिसका अर्थ है कि मणिपुर ध्यान चक्र टूटने लगता है। दरअसल नाभि शरीर का केन्द्र स्थान होता है। यहीं से जन्मकाल के समय जीवन की रचना का प्रारम्भ होता है। ऐसे में सबसे पहले प्राण इसी स्थान से शरीर से अलग होने शुरू होते हैं। ऐसे में मृत्यु के नज़दीक आने पर सबसे पहले नाभि चक्र के पास इसके संकेत मिलने शुरू होते हैं।

शिव पुराण में इसके लिए कई तरह के संकेतों का ज़िक्र है इसमें कहा गया है कि मृत्यु के कुछ महीने पहले अगर आंखे, मुंह, जीभ, कान और नाक पत्थर के समान लगने लगें या महसूस होने लगे तो ये मौत के नज़दीक आने का समय है शिवपुराण में भगवान् शिव ने बताया है कि अगर किसी इंसान का शरीर नीला या पीला पड़ जाए या फिर उसके शरीर पर ढेर सारे लाल निशान अचानक से बिना किसी वजह से दिखाई देने लगें तो ये मृत्यु के नज़दीक होने का संकेत हैं।

कई लोगों को आपने कहते सुना होगा कि मृत्यु से पहले इंसान के शरीर की परछाई दिखना बंद हो जाती है। जहाँ मनुष्य की परछाईं हमेशा उसके साथ चलती है इसका अचानक से न दिखना मृत्यु के नज़दीक होने का बहुत बड़ा संकेत होता है। मगर समुद्रशास्त्र और सूर्य अरुण संवाद में भी ऐसा कहा गया है कि जब व्यक्ति की मृत्यु नज़दीक होती है तो उसकी परछाईं भी उसका साथ छोड़ देती है। वैसे ऐसा नहीं है कि व्यक्ति की परछाई प्रतिबिंबित नहीं होती ये उस समय भी रहती है लेकिन इसे व्यक्ति स्वयं है देख पाता है। उसकी आँखों में अपनी परछाईं देखने की ताकत कम हो जाती है।

जब मनुष्य खुसद को चंद्रमा, सूर्य और अग्नि के प्रकाश को देखने में असमर्थ समझने लगे तो ये मृत्यु के नज़दीक होने का समय हो सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि मृत्यु के करीब होने पर व्यक्ति को ध्रुव तारा और सूर्य दिखना भी बंद हो जाता है। इसके अलावा रात में इंद्रधनुष दिखने लगता है।

नोट : ये आर्टिकल लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गयी सभी जानकारी सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए न्यूज़ट्रैक उत्तरदायी नहीं है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story