×

Skin Care Tips: पिंपल्स के दाग से हैं परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies For Pimples Marks: मुंहासों से निजात पाने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन आप इन दाग-धब्बों घरेलू उपाय से भी मिटा सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 13 March 2022 1:22 AM GMT
Skin Care Tips: पिंपल्स के दाग से हैं परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय
X

पिंपल्स के दाग (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Home Remedies For Pimples Marks: मुंहासे यानी पिंपल्स (Pimples) न केवल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी कम करते हैं। आमतौर पर उम्र के एक विशेष पड़ाव में आने के बाद और खराब लाइफस्टाइल व खानपान की वजह से पिंपल्स की समस्या हो जाती है, लेकिन समस्या तब और बढ़ जाती है जब मुंहासे के दाग न जाए। मुंहासे चेहरे पर लंबे समय तक रहने वाले दाग भी छोड़ जाते हैं। लेकिन समय रहते ही अगर आप इस पर ध्यान दें तो मुंहासे और उसके दागों (Pimples Scars) से निजात पा सकते हैं।

मुंहासों से निजात पाने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह की क्रीम उपलब्ध हैं, लेकिन आप इन दाग-धब्बों घरेलू उपाय से भी मिटा सकते हैं। साथ ही इससे आपकी स्किन को एलर्जी भी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खे के बारे में-

नारियल का तेल

मुंहासों को दूर करने के लिए आप रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। फिर सुबह इसे पानी से धो लें। नारियल के तेल में विटामिन-ई होती है, जो स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद करता है और दाग धब्बों को भी खत्म करती है।

विटामिन-ई कैप्सूल

मुंहासे के दाग धब्बों को खत्म करने के लिए आप विटामिन-ई के कैप्सूल को भी यूज कर सकते हैं। मुंहासे के दाग पर हल्के हाथ से कैप्सूल के अंदर मौजूद तेल से मसाज करनी चाहिए। इससे पिंपल्स के दाग कम हो जाते हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा।

चंदन का पाउडर

चंदन का पाउडर पिंपल्स के दाग को कम करने के लिए काफी मददगार होता है। इसमें आप आधा चम्मच शहद और थोड़ा नीबू का रस मिला लें और फिर इसे चेहरे के मुंहासों पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो इसे धुल लें। एक दिन के अंतराल पर इस नुस्खे को आजमाएं, इससे मुंहासे और इसके दाग कम हो जाएंगे।

बेसन और दही

दादी नानी के नुस्खे में से एक बेसन और दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की स्किन अच्छी होती है और चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर साफ पानी से धुल लें।

नीम के पत्ते

नीम में कई एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। आप नीम की पत्तियों को पानी के साथ पीस लें और फिर पूरे चेहरे पर इसे अप्लाई करें, इससे मुंहासे और इसके दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story