Homemade Scrub: घर पर ही आसानी से तैयार करें स्क्रब, मिलेंगे बेहतरीन रिजल्ट्स

Gharelu Scrub Kaise Banaye: अगर आपको चेहरे पर केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स लगाना नहीं पसंद तो आप घर पर भी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं फेस स्क्रब बनाने का तरीका।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Aug 2024 6:06 AM GMT
Homemade Scrub: घर पर ही आसानी से तैयार करें स्क्रब, मिलेंगे बेहतरीन रिजल्ट्स
X

Homemade Scrub (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Homemade Scrub: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से काफी लोग अपनी स्किन का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाते हैं। कुछ लोगों के लिए स्किन केयर (Skin Care) बस फेस वॉश और मॉइस्चराइजर होता है। लेकिन बेहतर त्वचा के लिए स्क्रब (Scrub) को भी स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) में शामिल किया जाना चाहिए। स्क्रब त्वचा से डेड स्किन सेल्स, ऑयल और अशुद्धियां हटाने का काम करता है। इससे स्किन सॉफ्ट और अधिक साफ दिखाई देती है। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है।

वैसे तो मार्केट में कई तरह के स्क्रब उपबल्ध हैं। लेकिन अगर आपको चेहरे पर केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स लगाना नहीं पसंद तो आप घर पर भी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। यह बिल्कुल आसान और सस्ता उपाय है। आइए जानते हैं घर में स्क्रब बनाने का तरीका।

घरेलू स्क्रब बनाने का तरीका (Gharelu Scrub Banane Ka Tarika)

हम आपको 5 तरह के घरेलू स्क्रब बनाना बता रहे हैं, जो चेहरे पर बेहतरीन रिजल्ट्स दिखाते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- कॉफी और शहद

कॉफी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप घर पर इससे स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। ध्यान रहे स्क्रब हमेशा हल्के हाथों से और 2 से 3 मिनट के लिए ही करना चाहिए।

2- ओटमील, दही और शहद

इसके अलावा आप ओटमील, दही और शहद से भी होममेड स्क्रब (Homemade Scrub In Hindi) बना सकते हैं। यह भी स्किन पर अच्छे रिजल्ट्स दिखाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ओटमील, 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिक्स करना है। फिर इसे चेहरे पर स्क्रब की तरह यूज करना है। 2-3 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर दें।

3- कॉफी और चीनी

चेहरे से डेड स्किन सेल्स और गंदगी हटाने में कॉफी और चीनी का स्क्रब भी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इससे स्किन सॉफ्ट होगी और चेहरे पर चमक आएगी। इसे बनाने के लिए चीनी के साथ कॉफी और थोड़े से नारियल तेल को मिलाना है और इसे फेस पर लगाते हुए स्क्रब करना है। इससे आपको एक बार में ही काफी फर्क नजर आएगा।

4- चावल का आटा और शहद

आज के समय में ब्यूटी रूटीन में चावल के आटे का काफी ज्यादा यूज किया जा रहा है। आप इससे स्क्रब भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच चावल के आटे में शहद को मिलाना है। इस स्क्रब से चेहरा अच्छे से एक्सफोलिएट होता है।

5- बेसन और एलोवेरा जेल

चेहरे के लिए एक और अच्छा स्क्रब है बेसन और एलोवेरा जेल से बना स्क्रब। इसे बनाने के लिए दरदरा पिसे हुए बेसन (2 चम्मच) में एलोवेरा जेल डालकर मिलाना है। यह स्किन से डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल खत्म करके सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करेगा।

कैसे लगाएं स्क्रब (How To Apply Scrub In Hindi)

फेस स्क्रब लगाने के समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- हफ्ते में केवल 2 बार ही चेहरे पर स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।

2- स्क्रब सिर्फ 2 से 3 मिनट तक ही करें। इससे ज्यादा करने से स्किन की बाहरी परत डैमेज हो सकती है।

3- स्क्रब को चेहरे पर रगड़ना नहीं चाहिए, बल्कि हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मलें।

4- रात के बजाय स्किन पर सुबह के समय स्क्रब करना अच्छा होता है।

नोट- इन स्क्रब को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story