×

हल्दी-सरसों के तेल से मिटेंगे सफेद दाग, जानें ऐसे ही कुछ और घरेलू उपाय

Newstrack
Published on: 2 Feb 2016 8:29 AM GMT
हल्दी-सरसों के तेल से मिटेंगे सफेद दाग, जानें ऐसे ही कुछ और घरेलू उपाय
X

लखनऊ: सफेद दाग को 'ल्यूकोडरमा' भी कहा जाता है। ये त्वचा रोग है, जिसमें त्वचा का रंग सफेद पड़ने लगता है। धीरे-धीरे ये बढ़ता है। ये जटिल समस्या है, जिसे आसानी से नहीं ठीक किया जा सकता है। देश में 2 प्रतिशत आबादी इससे पीड़ित है। डॉक्टर इसके लिए मेलेनिन बनाने वाली कोशिकाओं पर प्रतिरोधकता का प्रभाव, आनुवांशिकता, पैराबैंगनी किरणों का प्रभाव, विटामिन बी 12 की कमी और अत्यधिक तनाव को जिम्मेदार मानते है। कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप मिटा सकते है सफेद दाग...

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

हल्दी: सरसों के तेल के साथ हल्दी को मिलाकर लेप लगाने से लाभ मिलता है, इसके लिए 250 ग्राम सरसों में 5 बड़े चम्मच हल्दी मिलाकर लेप बना ले,उसे दाग वाले जगह पर लगाएं। ऐसा 1 साल तक करने से जड़ से सफेद दाग खत्म हो जाता है।

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

नीम: नीम में एक बेहतरीन एंटीस्क्राब्टिक और इंफ्केशन से बचाने की क्षमता होती है। नीम को पीस कर बटरमिल्क के साथ लेप बनाकर लगाने जल्द आराम मिलता है। इसके अलावा नीम का तेल भी लगा सकते है। और जूस भी पी सकते है।

लाल मिट्टी : इसमें प्रचुर मात्रा में तांबा पाया जाता है। जो मेलेनिन निर्माण में सहायक हैं। अदरक के रस के साथ मिलाकर लगाने पर सफेद दाग नहीं होता है।

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अदरक: रक्तसंचार और मेलेनिन बनाने में बहुत सहायक है। रोज पानी के के साथ अदरक का रस पीने से दाग कम होते है।

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

सेब का सिरका: इस सिरके को दाग वाले जगह पर लगाने से दाग नहीं बढ़ता हैं। साथ में रोज पानी के साथ सेब का सिरका पिएं तो भी सफेद दाग नहीं होता हैं।

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

तांबा: ये तत्व शरीर में मेलेनिन बनाने में सहायक है। रातभर तांबे के बरतन में पानी भर कर सुबह खाली पेट पीने से लाभ मिलता है।

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

नारियल तेल: नारियल त्वचा को पुराने रंग में लाने में सहायक है, इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती हैं और किसी भी तरह के इंफ्केशन से बचाता है। जो त्वचा के लिए अच्छा होता है। है। प्रभावित त्वचा पर नारियल का तेल 2-3 बार लगाने से लाभ मिलता है।

तुलसी का तेल: तुलसी का तेल और पत्ते से रस निकाल कर सफेद दाग पर लगाने से दाग मिट जाते हैं। इसके अलावा 1/2 लीटर पानी 500ग्राम सरसों का तेल डाल कर पका ले और छानकर शीशी में भर लें। ये तेल सफेद दाग पर लगाएं। दाग नहीं होगा।

Newstrack

Newstrack

Next Story