TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Dimple Yadav Father: इंडियन आर्मी में इस खास पद पर थे डिंपल यादव के पिता, जानें अखिलेश के ससुर के बारे में

Dimple Yadav Father Details In Hindi: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल के पिता इंडियन आर्मी अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Sep 2024 9:15 AM GMT
Dimple Yadav Father: इंडियन आर्मी में इस खास पद पर थे डिंपल यादव के पिता, जानें अखिलेश के ससुर के बारे में
X

Dimple Yadav-Akhilesh Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dimple Yadav Father: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh Former CM) और समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) यूपी की एक मशहूर महिला राजनेता (UP Famous Women Politician) हैं। कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकीं डिंपल मौजूदा समय में मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद (MP Dimple Yadav) हैं। वह अपनी राजनीतिक जिंदगी के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। आप सब उनके ससुराल के बारे में तो जानते ही होंगे। आज हम आपको उनके पिता और मायके के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

मायके के परिवार में है कौन-कौन (Dimple Yadav Family Members Name)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता का नाम राम चंद्र सिंह रावत (Ram Chandra Singh Rawat) और माता का नाम चंपा रावत (Champa Rawat) है। उनकी एक बड़ी और एक छोटी बहन (Dimple Yadav Sisters) है। वह तीन बहनों में मंझली हैं। डिंपल का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड (Uttarakhand) का रहना वाला है। वह हिंदू ओबीसी परिवार (Dimple Yadav Father Cast) से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति अखिलेश यादव भी हिंदू ओबीसी जाति वर्ग के हैं।

डिंपल यादव के पिता कौन हैं (Dimple Yadav Father Name)

अक्सर डिंपल यादव के ससुर सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की चर्चा होती है, लेकिन कम ही लोग उनके पिता राम चंद्र सिंह रावत के बारे में जानते होंगे। उनके पिता इंडियन आर्मी अधिकारी रह चुके हैं। वह एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना कर्नल हैं।

डिंपल यादव एजुकेशन (Dimple Yadav Education In Hindi)

आर्मी बैकग्राउंड से आने के नाते डिंपल की शिक्षा पुणे, बठिंडा, अंडमान निकोबार द्वीप और लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी हुई है। उन्होंने 1998 में लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

डिंपल-अखिलेश शादी (Dimple Yadav And Akhilesh Yadav Marriage)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पढ़ाई पूरी करने के बाद डिंपल ने 24 नवंबर 1999 को अखिलेश यादव से शादी रचाई थी। तब वह 21 साल की थीं। शादी के बाद वह सपा समर्थकों द्वारा डिंपल भाभी के नाम से संबोधित की जाने लगीं। डिंपल और अखिलेश के तीन बच्चे हैं, एक बेटा और दो बेटी। उनकी बेटियों के नाम अदिति और टीना है, जबकि बेटे का नाम अर्जुन है।

Shreya

Shreya

Next Story