×

Franchise Business Idea: लाखों की नौकरी छोड़ शख्स बनाने लगा मोमोज, आज देशभर में दे रहा बिजनेस फ्रेंचाइजी

Franchise Business Idea: कई लोग बिजनेस करने का सपना देखते हैं और उसके लिए वह अलग-अलग आइडिया सोचते रहते हैं। आज हम आपके लिए एक शानदार आईडिया लेकर आए हैं जिसके जरिए आप बिना कोई पैसा लगाए अपना कैफे ओपन कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 Dec 2023 6:13 AM GMT
Franchise Business idea
X

Franchise Business idea

Franchise Business idea : हर व्यक्ति कभी ना कभी यह सोचता है कि उसका बिज़नेस होना चाहिए। जब भी बिजनेस की बात आती है तो लोग फूड प्रोडक्ट की तरफ ज्यादा झुकते हैं क्योंकि आजकल सबसे ज्यादा खाने पीने की चीज ही मार्केट में चलती है। स्ट्रीट फूड मार्केट में लगाया गया कोई स्टॉल हो या फिर रेस्टोरेंट और कैफे आजकल इन्हीं जगहों पर लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।

अगर आप भी बिजनेस करना चाहते हैं और यह सोच रहे हैं कि आपको कोई फूड फ्रेंचाइजी खोल लेनी चाहिए। तो आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताते हैं। जिसने अपने लाखों रुपए के पैकेज की नौकरी छोड़ कर मोमोज बनाना शुरू किया और आज उसका बिजनेस 8 राज्यों में फैला हुआ है। चलिए आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताते हैं जहां आपको बिना कोई पैसा दिए बहुत ही आसानी से फूड फ्रेंचाइजी मिल जाएगी।

2016 से हुई शुरू

आपको बता दें कि साल 2016 में फ्रेंचाइजी को इसके ओनर वरुण कपूर ने अपने सिक्किम यात्रा के बाद शुरू किया था। यहां पर खा गए मोमोज से उन्हें इतना ज्यादा प्यार हो गया कि उन्होंने अपनी HUL की हाईएस्ट पैड नौकरी को छोड़कर एक रेस्टोरेंट खोलने का मन बनाया। अपने मोमोज बनाने के स्पेशल के जरिए साल 2022 तक उन्होंने दूसरी फ्रेंचाइजी को सिर्फ फूड सप्लाई करने का काम किया।

कई सारी फ्रेंचाइजी को फूड सप्लाई करने के बाद अब इन्होंने खुद की फ्रेंचाइजी द राउडी मोमोज के नाम से शुरू की है। इस फ्रेंचाइजी को आप बिना कोई फीस दिए ले सकते हैं। इसके लिए आपको कोई रॉयल्टी भी नहीं देनी होगी। सबसे खास बात यह है कि आपको कुक और सैफ नहीं रखना होगा और जो लोग अफॉर्डेबल फूड फ्रेंचाइजी ओपन करना चाहते हैं उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। यह फ्रेंचाइजी अब तक आठ से ज्यादा राज्यों में फैल चुकी हो 17 से ज्यादा शानदार फूड आइटम्स अवेलेबल करवाती है। अगर आप भी अपना रेस्टोरेंट या कैसे स्टार्ट करना चाहते हैं तो आप यह ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।


बिना शेफ खोले रेस्टोरेंट

यहां पर सबसे खास बात यह है कि यह फूड फ्रेंचाइजी आपके बिना कोई फीस जमा किए मिल रही है। इसके अलावा सबसे अच्छी बात यह भी है कि आपके यहां पर कोई शेफ नहीं रखना पड़ेगा। आपको बस यह फ्रेंचाइजी लेना है और देखते ही देखते आपका रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा। यह फ्रेंचाइजी आपको बहुत ही आसान सी प्रक्रिया के बाद मिल जाएगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story