×

Stretch Marks Tips: स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान, तो बड़े काम आयेगा ये नुस्खा

Stretch Marks Tips: हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे कुछ हफ्तों के अंदर ही स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जायेगा।

Shivani Tiwari
Published on: 4 May 2024 9:45 AM GMT (Updated on: 4 May 2024 9:45 AM GMT)
Stretch Marks Tips: स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान, तो बड़े काम आयेगा ये नुस्खा
X

Stretch Marks Door Karne Ke Upay: आज के समय में स्ट्रेच मार्क्स से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं, सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं, यदि आपने कभी नोटिस किया हो तो मनोरंजन जगत की भी कई अभिनेत्रियां अपना स्ट्रेच मार्क्स फ्लांट कर चुकीं हैं, जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर चुके हैं। स्ट्रेच मार्क्स दिखे, ये किसी को अच्छा नहीं लगता, लेकिन जब महिलाएं शॉर्ट या डिजाइनर ड्रेस पहनती हैं तो उनके स्ट्रेच मार्क्स दिखाई दे जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती हैं, लेकिन अब आपको शर्मिंदगी महसूस करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे कुछ हफ्तों के अंदर ही स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जायेगा।

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने का घरेलू नुस्खा (Stretch Marks Door Karne Ka Gharelu Nuskha)

शरीर में स्ट्रेच मार्क्स पड़ने की दो मुख्य वजहें हैं। अक्सर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं, या फिर मोटापा की वजह से भी स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। पेट और जांघों में स्ट्रेच मार्क्स बेहद भद्दे लगते हैं, क्योंकि जब शॉर्ट्स पहनना होता है या फिर क्रॉप टॉप तो स्ट्रेच मार्क्स भी दिखते हैं, जिससे पूरा का पूरा ड्रेसिंग स्टाइल खराब हो जाता है, इस वजह से तो कुछ लोग शॉर्ट्स पहनना छोड़ ही देते हैं, लेकिन हमारे पास ऐसा नुस्खा है, जो स्ट्रेच मार्क्स को जड़ से खत्म कर देगा।


घर पर करें रेमेडी (Homemade Remedies For Stretch Marks)

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए आपको घर पर ही एक पेस्ट बनाना होगा, जिसे यदि आप रोजाना स्ट्रेच मार्क्स पर लगाना शुरू कर देंगे, तो हफ्तों के अंदर आपको रिज़ल्ट दिखना शुरू हो जायेगा। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में नारियल का तेल लेना है, उसमें एलोवेरा जेल और विनेगर ऐड करना है, आप विनेगर कोई भी ले सकते हैं, इसके बाद विटामिन ई का दो कैप्सूल भी उसमें मिलाना है, अब इन सबको अच्छे से मिक्स करना है और अपने हाथों की मदद से रोजाना सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाना है, यदि आप इस रेमेडी को रोजाना करते हैं तो एक हफ्ते के अंदर आपको फर्क नजर आने लगेगा, इस पेस्ट को आप 15 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story