×

Subrata Roy Love Story: क्या है सुब्रत रॉय और स्वप्ना रॉय की प्रेम कहानी, क्यों रखना पड़ा उन्हें पत्नी के गहनों को गिरवी

Subrata Roy Love Story: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय और स्वप्ना रॉय की प्रेम कहानी के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। आइये जाने कब और क्यों अपने बिज़नेस के लिए उन्हें पत्नी के गहने तक गिरवी रखने पड़े थे।

Shweta Srivastava
Published on: 16 Nov 2023 3:00 AM GMT (Updated on: 16 Nov 2023 3:00 AM GMT)
Subrata Roys Love Story
X

Subrata Roy's Love Story (Image Credit-Social Media)

Subrata Roy's Love Story: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार 14 नवंबर 2023 को निधन हो गया था। वो 75 वर्ष की उम्र के थे इस दौरान उनका कार्डिक अरेस्ट के चलते निधन हुआ। वो एक प्रभावशाली व्यवसायियों में से एक रहे हैं। वो एक सफल बिजनेस टाइकून अपने दम पर बने थे। अपने लैंब्रेटा स्कूटर पर स्नैक्स बेचने से लेकर अपना एम्पायर खड़ा करने तक, उन्होंने ज़िन्दगी का हर दौर देखा था। 'सहारा श्री' के नाम से भी जाने जाने वाले सुब्रत रॉय के समूह के दुनिया भर में कभी लगभग 4,799 प्रतिष्ठान थे । सुब्रत रॉय की विवादित बिजनेस लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता है, उनके जीवन के उतार चढ़ाव से भी कई लोग परिचित होंगे लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक बिजनेसमैन बनने के अलावा वो एक अच्छे पति भी थे। आइये जानते हैं कि सुब्रत रॉय और पत्नी स्वप्ना रॉय की प्रेम कहानी क्या थी।

सुब्रत रॉय और स्वप्ना रॉय की प्रेम कहानी

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में छवि और सुधीर चंद्र रॉय के घर हुआ था। गोरखपुर शिफ्ट होने के बाद रॉय अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ तुर्कमानपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड से की और सरकारी तकनीकी संस्थान, गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। सबसे बड़े बेटे होने के नाते, उन्हें अपने पिता की मृत्यु के बाद काम करना शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुब्रत ने नमकीन स्नैक्स बनाने में अपनी किस्मत आजमाई , जिसे वो अपने लैंब्रेटा स्कूटर पर 'जया प्रोडक्ट्स' के नाम से बेचते थे। 1978 में उन्होंने गोरखपुर में एक छोटे से कार्यालय के साथ सहारा की नींव रखी थी। और वर्षों की कड़ी मेहनत से उनकी छोटी सी शुरुआत सहारा इंडिया परिवार के नाम से दुनिया के सबसे बड़े व्यवसाय में बदल गई।


यूँ हुई उनकी पहली मुलाकात

कहते हैं कि हर सफल आदमी के पीछे एक महिला होती है और सुब्रत रॉय के मामले में, वो उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय हैं। सुब्रत शुरू से ही एक औसत छात्र थे और उन्हें यूनिवर्सिटी टॉपर से प्यार हो गया था, जिनसे उनकी मुलाकात कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। सुब्रत के लिए, ये पहली नजर का प्यार था, वो स्वप्ना की सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनके प्यार में पागल होने के बाद, सुब्रत ने स्वप्ना के सामने अपनी भावनाओं को कबूल कर लिया था। उन्होंने भी तुरंत जवाब दिया था और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।


सिमी गरेवाल के चैट शो, रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल में, स्वप्ना ने कहा कि सुब्रत काफी आकर्षक और रोमांटिक थे, और वो उनके प्यार में पड़ गईं। दोनों अलग-अलग शहरों में रहे और साल में एक या दो बार ही मिलते थे, लेकिन सुब्रत स्वप्ना को लंबे-लंबे रोमांटिक पत्र लिखा करते थे।


सात साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। अपनी शादी के समय, सुब्रत अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे और उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय उनके लिए ताकत के स्तंभ की तरह खड़ी रहीं। उन्होंने उनकी अंग्रेजी सुधारने में भी उनकी मदद की और मीडिया से बातचीत में सुब्रत ने इसे स्वीकार भी किया। सुब्रत एक बेहद अच्छे पति थे, जो अपने करियर के निर्माण में हमेशा अपनी पत्नी के प्रयासों की प्रशंसा करते थे।

जब सुब्रत रॉय को अपने बिजनेस के लिए पत्नी स्वप्ना के गहने गिरवी रखने पड़े

अपने करियर के शुरुआती दौर में , जब उन्होंने अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए संघर्ष किया, तो सुब्रत रॉय को अपनी पत्नी स्वप्ना के गहने गिरवी रखने पड़े। उन्होंने सिमी गरेवाल के चैट शो, रोंदेवू विद सिमी गरेवाल में भी इस बात को स्वीकार किया। उसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि वो कभी नहीं भूल सकते कि उन्हें अपना व्यवसाय खड़ा करने के लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखने पड़े। उन्होंने ये भी कहा कि तब से पश्चाताप के कारण वो उन्हें हर जन्मदिन पर सोने के आभूषण उपहार में देंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story