×

Suniel Shetty Dessert Recipe: ओह! तो ये है सुनील शेट्टी का फेवरेट डेजर्ट, जानिए रेसिपी

Suniel Shetty Favourite Dessert Recipe: सुनील शेट्टी को डेजर्ट बहुत पसंद है, यदि डिनर के बाद उन्हें डेजर्ट नहीं मिलता, तो वह क्रेजी हो जाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 April 2024 10:36 AM GMT
Suniel Shetty Favourite Dessert Recipe
X

Suniel Shetty Favourite Dessert Recipe (Photo- Social Media)

Suniel Shetty Favourite Dessert Recipe: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों "डांस दीवाने" रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहें हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब सुनील शेट्टी बतौर जज किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनें हुए हैं। इसके अलावा भी सुनील शेट्टी अक्सर ही सुर्खियों में बनें रहते हैं। 57 साल के सुनील शेट्टी इस उम्र में भी इतने फिट और फाइन (Suniel Shetty Fitness Mantra) हैं कि उनकी फिटनेस के आगे इंडस्ट्री के कई एक्टर्स फेल हैं। सुनील शेट्टी अपने ऊपर काफी मेहनत करते हैं, लेकिन आपको उनके बारे में एक हैरान कर देने वाली चीज बताएं तो सुनील शेट्टी को डेजर्ट बहुत पसंद है, यदि डिनर के बाद उन्हें डेजर्ट नहीं मिलता, तो वह क्रेजी हो जाते हैं। आइए बताते हैं कि सुनील शेट्टी पसंदीदा डेजर्ट कौन सा है।

अपने फेवरेट डेजर्ट के बिना रह नहीं पाते सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Favourite Food)

सुनील शेट्टी भले ही अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन एक चीज है, जिसे खाने से वे खुद को नहीं रोक पाते हैं। उन्हें हर दिन डिनर के बाद वो चीज जरूर खानी ही होती है। सुनील शेट्टी चाहे जितनी ही स्ट्रिक्ट डाइट (Suniel Shetty Diet Plan) कर रहें हों, लेकिन एक उस चीज के आगे वे अपनी डाइट भी भूल जाते हैं। जी हां! इस बात को खुद सुनील शेट्टी ने कबूल किया था। सुनील शेट्टी ने बताया था कि उन्हें डिनर के बाद उनका पसंदीदा डेजर्ट चाहिए ही होता है, यदि वो नहीं मिलता तो वह पूरी तरह क्रेजी हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें जबरदस्त क्रेविंग्स होती है।


सुनील शेट्टी के फेवरेट डेजर्ट की रेसिपी (Suniel Shetty's Favourite Dessert Recipe)

सुनील शेट्टी ने अपने पसंदीदा डेजर्ट का खुलासा करते हुए, उसकी रेसिपी भी बता दी थी। सुनील शेट्टी के फेवरेट डेजर्ट की रेसिपी हम आपको बताएं तो उसके लिए सबसे पहले आपको ढेर सारे फलों को लेना है, जो भी मौसमी फल हों, उन्हें धुलकर काट लीजिए, सिर्फ एक फल नहीं, कम से कम चार से पांच फल तो जरूर ही लें लें, इन सबको चॉप्ड करने के बाद, एक बाउल में आपको योगर्ट लेना है, सभी कटे हुए ताजे फलों को योगर्ट में डालना है, आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी डाल सकते हैं, अब इसे आधे घंटे के लिए फ्रीज होने के लिए रख दें। आधे घंटे बाद आप इसे एंजॉय कर सकते हैं। यह डेजर्ट बहुत ही हेल्दी होता है, सुनील शेट्टी रोजाना खाने के बाद इसे जरूर खाते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story