×

बढ़ती उम्र में भी दिखें जवां व खूबसूरत

seema
Published on: 1 Jun 2018 7:27 AM GMT
बढ़ती उम्र में भी दिखें जवां व खूबसूरत
X
बढ़ती उम्र में भी दिखें जवां व खूबसूरत

नई दिल्ली : अगर आप किसी महिला से उसकी उम्र का जिक्र करेंगे तो वह जवाब में आप से यही कहेंगी कि अभी तो वह जवान है, यानी महिलाओं को हमेशा ही जवान रहने की चाहत होती है। मगर यह तो कुदरत का नियम है कि युवा अवस्था उम्र के एक पड़ाव तक ही रहती है उसके बाद बुढ़ापे अवस्था आ जाती है, लेकिन अगर आप खुद को हमेशा जवान रखना चाहती है तो वह भी संभव है, मगर इसके लिए आपको कुछ आदते अपनानी पड़ेंगी। अगर आप ऐसा करने में सफल रहती हैं तो यकीन मानिए 50 की उम्र में भी आप जवान और तंदरुस्त रहेंगी।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

धूप या बाहरी वातावरण में ज्यादा समय बिताने के कारण अक्सर महिलाओं के चहरें पर झुर्रियों की समस्या आ जाती है। लेकिन अगर आप अपने चेहरे पर निरंतर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं तो यह न सिर्फ आपकी त्वचा को झुर्रियों से मुक्त करती है बल्कि सूर्य की किरणों से होने वाली हानि से भी बचाती है।

यह भी पढ़ें : फैशन: इस ट्रिक से नहीं लगेगी ज्यादा गर्मी, कूल-कूल मिलेगा अहसास

भरपूर नींद लें

अक्सर काम और घर के कामों में लगे रहने के कारण भरपूर नींद नहीं हो पाती। मगर यह करना गलत है। सही से नींद न लेना आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्ष्णों को उजागर करता है। कोशिश करें आप पूरी नींद लें क्योंकि सोते समय हमारे शरीर के उन सेल्स की मरम्मत होती है जिनकी क्षति दिनभर में हुई होती है।

कंसीलर का करें इस्तेमाल

उम्र के एक पड़ाव के बाद अक्सर महिलाओं को आंखों के नीचे काले निशान आने की समस्या पैदा हो जाती है। इनको दूर करने के लिए आपको अपने खान पान में सुधार और अच्छी नींद की जरूरत होती है। मगर इस समस्या के इंस्टंट सोल्यूशन के तौर पर आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती है। इसे रोजाना तब तक यूज करें जब तक आपके निशान पूरी तरह से गायब नही हो जाते।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story