TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lata Mangeshkar First Salary: पहले गाने के लिए लता मंगेशकर को मिले थे चंद रुपये, बनाई थी करोड़ों की संपत्ति

Lata Mangeshkar First Salary In Rupees: लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा की एक ऐसी सिंगर थीं, जो अपने गानों के जरिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हिट थीं। वह अपने दौर की सबसे महंगी सिंगर थीं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 28 Sep 2024 6:19 AM GMT
Lata Mangeshkar First Salary: पहले गाने के लिए लता मंगेशकर को मिले थे चंद रुपये, बनाई थी करोड़ों की संपत्ति
X

Lata Mangeshkar (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: आज 28 सितंबर को लीजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की बर्थ एनिवर्सरी है। उनकी आवाज का जादु आज भी लोगों के दिलों पर छाया रहता है। उन्हें भारत की स्वर कोकिला (Swar Kokila) कहा जाता है। वह जिस गाने में अपनी आवाज दे देती थीं, उस गाने को हिट बना देती थीं। भले ही फिल्म एक बार कमाई के मामले में पीछे रह जाए, लेकिन उनके गानों को प्रशंसकों का खूब प्यार मिलता था। उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि बंगाली, मराठी समेत 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने गाए। आज हम आपको भारत की इस दिग्गज सिंगर की पहली सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

अपने दौर की थी सबसे महंगी सिंगर

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भारतीय सिनेमा की एक ऐसी सिंगर थीं, जो अपने गानों के जरिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हिट थीं। उनकी आवाज को सुनना पड़ोसी मुल्क के लोगों को भी खूब पसंद था। वह अपने दौर की सबसे फेमस और महंगी गायिका थीं। जानकारी के मुताबिक, 60-70 के दशक में वह एक गाने के 100 रुपये की फीस लिया करती थीं। उस समय उनकी फीस देना सभी फिल्ममेकर्स के बस की बात नहीं थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लता मंगेशकर की पहली कमाई (Lata Mangeshkar First Salary)

क्या आप जानते हैं जब लता मंगेशकर ने अपने पहले गाने की रिकॉर्डिंग की थी तो उन्हें मात्र 25 रुपये सैलरी के तौर पर मिले थे। इसी रकम को स्वर कोकिला अपनी पहली सैलरी (Lata Mangeshkar Ki Pehli Salary) मानती थीं। धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी भारतीय सिनेमा में बढ़ने लगी और केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, असमिया फिल्मों में भी उन्हें गाने के ऑफर मिलने लगे। लता मंगेशकर 20 से अधिक भाषाओं में 30000 से अधिक गाने गाए। बढ़ती पॉपुलैरिटी और समय के साथ सिंगर ने एक गाने के लिए 2 लाख रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया।

कितनी थी नेटवर्थ (Lata Mangeshkar Net Worth In Rupees)

अगर बात करें लता मंगेशकर की नेटवर्थ (Lata Mangeshkar Net Worth In Hindi) की तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर की टोटल संपत्ति 360 करोड़ रुपये के आसपास थी। उनकी मासिक इनकम 40 लाख रुपये और सालाना कमाई करीब 6 करोड़ रुपये थी। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनके गाने और निवेश थे।

Shreya

Shreya

Next Story