×

Food Apps: एक शख्स ने 6 लाख की खाई इडली, तो दूसरे ने खाया 12 लाख का खाना, क्या आप पर हावी हो रहा Swiggy और Zomato, कैसे कर रहा आपकी Life पर असर ?

Food Apps Alert: पुणे का एक व्यक्ति खाना ऑर्डर करने के लिए काफी फेमस हो गया है। आप सोचेंगे ऐसा क्यों? तो चलिए हम आपके इन सभी सवालों का आपको जवाब दे देते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 1 April 2023 4:16 PM GMT

Food Apps Alert: अक्सर जब हमारा मन घर का खाने का नहीं होता या फिर रसोई में कदम रखने का मन नहीं होता है तो हम क्या करते हैं? हममे से ज़्यादातर लोग बाहर जाकर खाना खाने या किसी पसंदीदा रेस्तरां से खाना मंगवाते हैं। वहीँ जिन लोगों के पास समय का आभाव होता है और वो नौकरी पेशा हैं या उनके पास अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम है,वो अधिकतर खाना बाहर से मंगवा लेते है। जो हमसभी के लिए एक नार्मल सी प्रक्रिया है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसा शख्स भी है जिसने एक साल में फ़ूड एप जोमाटो से 28 लाख से भी ज़्यादा का खाना आर्डर किया। आपको बता दें कि ये शख्स पुणे का है। उसने 'सबसे बड़ा फूडी' का ख़िताब भी एप ने दिया है। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला साथ ही बाहर का खाना आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है ये भी जान लेते हैं।

एक साल में एक शख्स ने जोमाटो से मंगवाया 28 लाख का

खाना

पुणे का एक व्यक्ति खाना ऑर्डर करने के लिए काफी फेमस हो गया है। आप सोचेंगे ऐसा क्यों? तो चलिए हम आपके इन सभी सवालों का आपको जवाब दे देते हैं। Zomato की सालाना ट्रेंड रिपोर्ट 2022 के मुताबिक, पुणे के एक शख्स ने 28 लाख रुपये से ज्यादा का खाना ऑर्डर किया। ऐप के जरिए इस शख्स ने इस साल 28,59,611 रुपये का ऑर्डर देकर 'सबसे बड़ा फूडी' का खिताब अपने नाम किया।

दरअसल ज़ोमैटो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2022 की हाइलाइट्स वाली एक पोस्ट शेयर की। रिपोर्ट में केंद्र में बिरयानी के कटोरे के साथ रोनाल्डो और मेसी की एक तस्वीर शेयर की गई। Zomato ने लिखा, "इस साल बिरयानी भी सबसे बड़ी GOAT साबित हुई।" आपको बता दें कि ज़ोमैटो की रिपोर्ट से पता चला है कि बिरयानी ने 2022 में हर मिनट 186 ऑर्डर के साथ दिलों पर राज किया है।और ये लोगों की सबसे फेवरेट डिश साबित हुई।

अगर आपको लगता है कि आप हाल ही में बहुत ज्यादा खाना ऑर्डर कर रहे हैं, तो दिल्ली के अंकुर को देखें, जिन्होंने इस साल 3,330 ऑर्डर दिए, जिसका मतलब है लगभग हर दिन नौ ऑर्डर। इस बीच, सूरत, गुजरात के यश हर बार ऑर्डर डिलीवर होने पर चैट सपोर्ट में थैंक यू ज़रूर शेयर करते थे।
ग्राहकों द्वारा किए गए कुछ असामान्य अनुरोधों और खोजों को शेयर करते हुए, ज़ोमैटो ने शार्क टैंक इंडिया से तीन शार्क को शामिल किया। यहां, कुछ ने पूछा कि क्या प्लेटफॉर्म बिटकॉइन को स्वीकार करता है, लगभग 80,000 ने खाना पकाने के निर्देशों में अतिरिक्त अजवायन की मांग की और कुछ ने "ब्रेकअप फूड" की खोज की। इसके साथ फ़ूड ऐप स्विगी पर भी सबसे ज़्यादा बिरयानी को आर्डर किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Zomato (@zomato)

एक शख्स ने 6 लाख की इडली का किया आर्डर

हैदराबाद के एक शख्स ने साल में सिर्फ इडली मंगवाकर 6 लाख रूपए खर्च कर दिए। इस इडली लवर ने इतनी बार इडली मंगवाई की अब ये एक रिकॉर्ड बन गया है। वही इडली भी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है एक आकड़े के अनुसार पीछे 12 महीनों में 33 मिलियन प्लेट्स केवल बंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में डिलीवर की गईं। जिसके बाद ये तीनों शहर इडली लवर्स में टॉप तीन शहर बन गए।

नियमित रूप से बाहर खाने से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

हम सभी आम तौर पर समझते हैं कि आये दिन बाहर खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ये जहाँ महंगा होता है वहीँ इसमें इतेमाल किये गए खाद्य पदार्थ भी हमारे लिए बहुत अच्छे नहीं होते हैं। साथ ही, वास्तव में हम जो खा रहे हैं उसे कैसे तैयार किया गया है, ये भी हमे पता नहीं होता है।

यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जो लोग बाहर का खाना कहते हैं वो घर का खाना खाने वालों की तुलना में औसतन 200 अधिक कैलोरी लेते हैं।

इसके अलावा भी इससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जैसे -

-यह आपके सोडियम और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।

-बहुत अधिक भोजन करने से आपके हृदय रोग या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

-इससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story