OMG! तैमूर की नैनी वसूलती थीं लाखों की फीस, अब किया खुलासा

Taimur Ali Khan Nanny: तैमूर अली खान के साथ ही उनकी नैनी भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें ढाई लाख रुपये की फीस दी जाती है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 28 July 2024 7:51 AM GMT
OMG! तैमूर की नैनी वसूलती थीं लाखों की फीस, अब किया खुलासा
X

नैनी के साथ तैमूर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Taimur Ali Khan Nanny Fees: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के पहले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का 20 दिसंबर 2016 को जन्म हुआ था। उनकी तस्वीरें सामने आते ही वह रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए। मीडिया में अक्सर तैमूर के चर्चे हुआ करते थे। उनकी क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन तैमूर के अलावा एक और शख्स था, जो उसके साथ वायरल होता रहता था। वो इंसान और कोई नहीं, बल्कि तैमूर की नैनी ललिता डीसिल्वा (Lalita DSilva) थीं। तैमूर को बचपन से ललिता ने ही संभाला है। वह तैमूर का हर पल ध्यान रखती थीं और उन्हें मीडिया से बचाती नजर आती थीं। एक बार फिर ललिता चर्चा में आ गई हैं।

हाल ही में अंबानी परिवार की शादी में छाईं ललिता डीसिल्वा अब एक अन्य वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। वो वजह है उनकी सैलरी (Lalita DSilva Salary)। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि सैफ और करीना अपने बच्चों की नैनी को 2.5 लाख रुपये की सैलरी देते हैं। अब इन खबरों पर खुद ललिता ने रिएक्ट किया है और इन खबरों की सच्चाई बताई है। एक इंटरव्यू में उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

ढाई लाख रुपये मिलती है फीस?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की नैनी रह चुकीं ललिता डीसिल्वा से जब पूछा गया कि खबरें हैं कि आपको 2.5 लाख रुपये फीस मिलती है? तो वह यह सुनकर हंसने लगीं। उन्होंने कहा, 2.5 लाख रुपये? काश, आपकी बातें सच हो जाएं। ये सब केवल अफवाहें हैं। ललिता ने बताया कि उन्होंने जब इन खबरों के बारे में सुना तो जाकर करीना कपूर से भी पूछा था कि क्या वाकई उन्हें ढाई लाख रुपये सैलरी में मिलेगी? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया था, ये सब मजाक है सिस्टर। इसे सीरियसली मत लीजिए।

ललिता ने तैमूर को संभालने के एक्सपीरिएंस के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उस वक्त लोगों और मीडिया की तरफ से बहुत प्रेशर था। मुझे मीडिया को हटाने या उन्हें फोटो खींचने से मना करने के लिए कहने का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन मैंने जैसे-तैसे मैनेज किया। उन्होंने कहा कि मैं तैमूर की सिक्योरिटी को लेकर भी बहुत परेशान रहती थी। ये सोचकर कि इसे इन सबके बीच से कैसे सिक्योर रखा जाए।

अनंत अंबानी से भी गहरा नाता

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें हाल ही में ललिता डीसिल्वा ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani And Radhika Merchant Wedding) अटैंड की थी, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस फोटो को लेकर ललिता काफी चर्चा में रही थीं। दरअसल, तैमूर से पहले ललिता अनंत अंबानी (Anant Ambani) की भी नैनी रह चुकी हैं और बचपन में उन्होंने ही अनंत का ध्यान रखा था।

Shreya

Shreya

Next Story