×

Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde: क्या आप भी पीते हैं तांबे के बर्तन में पानी, जान लें इसके फायदे और नुकसान

Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde: कॉपर इंजाइम सिस्टम में भी उपयोगी है साथ ही यह हमारी ऊर्जा बढ़ाने में मद्द करता है। इतना ही नहीं तांबा हमारी स्किन की रंगत भी बढ़ाने का काम करता है।

Pallavi Srivastava
Published on: 28 Sep 2021 1:42 PM GMT
Tambe Ke Bartan
X

कॉपर के बर्तन में पिए पानी pic(social media)

Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde:तांबा यानि कॉपर(Copper Ke Fayade) सेहत के लिए बहुत ही जरूरी धातु है। जिसकी पूर्ति आहार के रूप में की जाती है। जब इसकी कमी होने लगती है तो कई तरह की समस्‍याएं महसूस होने लगती हैं। आप कई तरीकों से अपने दैनिक जीवन में तांबे का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। और इसके फायदे का लाभ उठा सकते हैं।

हमारे शरीर में कॉपर की सूक्ष्म मात्रा आयरन के साथ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायक होती है। कॉपर हड्डियों, रक्त वाहिकाओं, नसों और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कॉपर से संबंधित सभी जानकारियां देंगे।

कॉपर के बर्तन में छिपे है सेहत के राज pic(social media)

कॉपर की कमी या अधिकता दोनों ही शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। शरीर के कार्यों में रूकावट डाल सकती है, तथा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उत्पन्न कर सकती है। शिशुओं में कुपोषण का कारण तांबा (कॉपर) की कमी होती(Shareer Me Copper Ki Kami) है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कॉपर (बवचचमत) की एक नियमित मात्रा का सेवन करना जरूरी है।

आयुर्वेद में विटामिन के साथ ही खनिजों को भी शरीर के लिए बहुत तत्व जरूरी माना गया है। आयुर्वेद की माने तो हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से कुछ धातु तत्‍व मौजूद हैं। शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए इनका मौजूद होना अति आश्यक है। पर जैसे ही ये कम होने लगते हैं, शरीर में असंतुलन की स्थिति पैदा होने लगती है। जिससे कई तरह की बीमारियां सामने आनेे लगती हैं। ऐसी ही एक खास धातु है तांबा। चलिए जानते हैं स्वस्थ्य शरीर के लिए कितना जरूरी है।

क्‍यों जरूरी है तांबा (Kyo Jaroori Hai Tamba)

तांबा हमारे जीवन में प्रयोग होने वाला एक आवश्यक धातु है। ताम्बे को औषधीय धातु(tambe Me maujood hai Ausadhiya Gun) माना जाता है। यह शरीर के पित्त और वात को नियंत्रित करने में सहायक होता है। आप अलग-अलग तरीकों से तांबे का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कॉपर इंजाइम(Copper Enzyme) सिस्टम में भी उपयोगी है साथ ही यह हमारी ऊर्जा बढ़ाने में मद्द करता है। इतना ही नहीं तांबा हमारी स्किन की रंगत भी बढ़ाने का काम करता है।


इस तरह करें तांबे का प्रयोग (Kaise Kare Tambe Ka Prayog)

1- तांबे के बर्तन में पिएं पानी(Tambe Ke Barten Me Piye Pani)

तांबे में ऐंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या से बचाते हैं। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे के बर्तन में पानी नीना चाहिए। एनीमिया की समस्या में भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आराम मिलता है।


2- वजन घटाए तांबा(Wajan Ghataye Tamba)

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी पिघलती है। जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। तांबे में ऐंटीमाइक्रोबीयल और ऐंटीवायरल के गुणों पाए जाते हैं जो घावों को जल्दी भरने में सहायक होता है।

तांबे के बर्तन में बनाएं खाने pic(social media)

3- तांबे के बर्तन में बनाएं खाना(Tambe Ke Bartan Me Banaye Khana)

आप तांबे के बर्तन में खाना पकाकर भी तांबे का लाभ ले सकते हैं। तांबे के बर्तनों में खाना पकाने से इनमें मौजूद कॉपर भी खाने के साथ मिलकर शरीर में जाता है जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। तांबे के पात्र में खाने से जोड़ों में दर्द(Use Copper For Knee Pain) और सूजन की समस्या कम होती है। साथ ही शरीर के टॉकसिंस (Shareer Ko Detox Kare tamba)बाहर निकल जाते हैं जिससे किडनी और लीवर स्वस्थ रहते हैं।

4- 7 से 8 घंटे तक स्टोर करें पानी(Store Water For 7 to 8 Hours)

तांबे के पात्र में तकरीबन 7 से 8 तक का रखा हुआ पानी पीना लभदायक है। आप इसके लिए तांबे का जग ले आएं। रात में साफ पानी भर कर रख दें। और सुबह निहार मुंह इस जग का पानी पीएं। फर्क आपको कुछ दिनों में ही महसूस होगा।

कॉपर रिच फूड्स(Copper Rich Foods)

इन खाद्य पदार्थों में कॉपर की मात्रा पायी जाती है-

शेलफिश, मांस, सब्जियां, अनाज और बीज में तांबा पाया जाता है। मूंगफली मक्खन और डार्क चॉकलेट से भी आप तांबा के गुण ले सकते हैं।

शरीर में कॉपर की कमी और अधिकता के लक्षण(Shareer Me Copper Ki kami Ke Lakshan
)

शरीर में कॉपर की अधिकता होने से इन लक्षणों को देखा जा सकता है-

-जी मिचलाना, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द

-सिरदर्द

-चक्कर आना

-कमजोरी महसूस होना

-कम रक्तचाप

-एनीमिया

-दिल की समस्याएं

शरीर में कॉपर (तांबा) की कमी के लक्षण

खून की कमी

ऑस्टियोपोरोसिस

हड्डी संबंणित रोग

थायराइड

बाल और त्वचा के पिग्मेंटेशन

शिशुओं में न्यूरोडिफाइमेंटल डिसऑर्डर

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। ऐसे में इन उपायों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story