×

Teeth Whitening at Home Remedies: अब पीले दांतों को घर पर आसानी से करें साफ, इन नुस्खों से तुरंत मिलेगा फायदा

Teeth Whitening at Home Remedies: चलिए आपको दांतों को साफ करने के उपाय बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Nov 2022 2:00 AM GMT
peele dant ka ilaaj
X

पीले दांत का इलाज (फोटो- सोशल मीडिया)

Teeth Whitening at Home Remedies: शरीर को स्वस्थ्य और तंदरूस्त बनाएं रखने के लिए बहुत ध्यान रखना पड़ता है। पौष्टिक चीजों को खाने से लेकर शरीर की साफ-सफाई भी बहुत अहम किरदार रखती है। ऐसे में बात चाहे सिर्फ दांतों की ही क्यों न हो। क्यों कि दांत भी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए उन्हें भी साफ और चमकाते रहते चाहिए। नहीं तो गंदे पीले दांत आपकी पर्सनालिटी को भी बहुत अफेक्ट करते हैं।

खासकर जो लोग पान-मसाला, गुटखा, तंबाकू खाते हैं उनके दांत जल्दी खराब होने लगते हैं। दांतों पर पीले रंग की परत चढ़ जाती है। जो आसानी से ब्रश करने से भी नहीं जाती है। ऐसे में सबसे पहली बात तो ये है कि पान-मसाला, गुटखा, तंबाकू का सेवन करना बिल्कुल कम यानी बंद कर दें। क्यों कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक है। तो चलिए आपको दांतों को साफ करने के उपाय बताते हैं।

दांतों को साफ करने का तरीका

नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिक्सचर

दांतों को साफ करने के लिए एक छोटी प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा ले और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने टूथब्रश की मदद से अपने दांतों पर अच्छे से मलें। इसके बाद 1 मिनट तक लगा रहने दें। ज्यादा देर न लगाएं, नहीं तो इससे दांतों को नुकसान भी होने लगता है।

तुलसी

आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना बताया गया है। ऐसे में अगर आप अपने मुंह, दांतों या मसूड़ों के इन्फेक्शन को खत्म करना चाहते हैं तो आप तुलसी की पत्ती को अपने दांतों पर रगड़े। आपके दांतों से ये बैक्टीरिया और टॉक्सिन हटा देती है। जिससे गंदी लेयर धीरे-धीरे हटने लगती है।

हल्का गर्म पानी

दांतों को साफ करने के लिए हर रोज अच्छे से ब्रश करें। ध्यान दें, कि पूरा दिन जब भी चाय-कॉफी पीए उसके बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें। इससे आपके दांतों का पीलापन धीरे-धीरे चला जाएगा।

संतरा खाएं

संतरा खाने से भी आपके दांतों का पीलापन दूर हो जाता है। क्योंकि संतरे में विटामिन-सी पाया जाता है। जोकि दांतों को सफेद करने में बहुत कारगर माना जाता है। आप संतरे के छिलके को दांतों पर भी रगड़ सकते हैं।

सेब खाएं

लीवर के लिए सेब खाना जितना फायदेमंद होता है उतना दांतों को भी आराम मिलता है। सेब खाने से दाग धब्बे और पीलेपन की परेशानी दूर हो जाती है। सेब का सेवन रोजाना करना चाहिए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story