×

Color of your eyes: आपकी आँखों का रंग खोलता है आपके व्यक्तित्व का राज़

Color of your eyes: आंखों के रंगों के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगा सकते है।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 20 May 2022 9:29 AM GMT
color of your eyes
X

आंखो का रंग खोलता है आपका व्यक्तित्व (Social media)

Colour Of Eyes: कहते है व्यक्ति की आँखें उसके चेहरे को और आकर्षक बनाती है। सदियों से ही चाहे कवि हो या गीतकार सबने अपनी लेखनी में सुंदरता की शुरुआत ही आँखों की बनावट और उसके रंग से की है। तीखे नयन इंसान के चेहरे की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। बता दें कि प्रत्येक इंसान की आँखों का रंग अलग-अलग होता है। क्या आपको पता है कि आंखों के रंगों के आधार पर आप व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगा सकते है। जी ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ये आंखे मनुष्य का आईना होती है।

भले ही आमतौर पर हम किसी व्यक्ति को जानने-समझने के लिए उससे बातचीत करना जरूरी समझते हों लेकिन जानकार आंखों के रंग से ही इंसान व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जान जाते हैं। वो कहते हैं ना ज़ुबान भले ही चुप रहें लेकिन आँखे सारे राज़ खोल देती है। तो आईये जानते हैं कि आंखों के रंग से व्यक्ति के स्वभाव को दिलचस्प तरीके से जानना :

काली आंखें (Black eyes)

काली आंखों वाले लोग जिम्मेदार होने के साथ-साथ बेहद वफादार भी होते है। बता दें इन लोगों पर आप बेझिझक भरोसा कर सकते हैं। काली आंखों वाले लोग रहस्यमयी होने के साथ किसी घटना का पुर्वाभास भी लगाने में सक्षम होते हैं।

भूरी आंखें (Brown eyes)

भूरी आंखों वाले व्यक्ति बेहद आकर्षक होने के साथ स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैं। लेकिन ऐसे व्यक्तियों को दूसरों से अपनी बात कहने में बेहद मुश्किल होती है।

धुंधली आंखें (Blur eyes)

ऐसी आंखों वाले व्यक्ति स्वाभाव से मौज-मस्ती और रोमांचक होते हैं। ये लोग समय के साथ चलना और उस परिस्थितियों के साथ बेहद आसानी से ढल जाते हैं। इतना ही नहीं ये लोग साहसी होने के साथ एकरसता की जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब भी जाते हैं। गोरतलब है कि दूसरे लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित भी हो जाते हैं।

ग्रे रंग की आंखें (Grey eyes)

ग्रे रंग की आंखों वाले व्यक्ति प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र स्वाभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को शांत प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें कम गुस्सा आता है । ये लोग जुनूनी होने के साथ प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। इतना ही नहीं इनकी अंदरूनी ताकत विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता इन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।

हरी आंखें (Green eyes)

हरी आंखों वाले लोग दिखने में बेहद खूबसूरत होने के साथ बुद्धिमान, उत्साहित और जीवंत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग हर काम को जोश के साथ करते हैं। लेकिन ये लोग सामान्यतः बेहद ईष्यालु स्वाभाव के भी होते हैं।

नीली आंखें (Blue eyes)

नीली आंखों वाले व्यक्ति बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग वाले होते हैं। इन लोगों का रिश्तों में गहरा विश्वास होता हैं। इतना हिन् नहीं ऐसे लोग दूसरों को खुश रखने की हरसंभव कोशिश करते हैं। स्वाभाव से ये लोग बेहद दयालु और गंभीर होते हैं। गौरतलब है कि इस रंग के आँखों वाले व्यक्ति सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव धनी व्यक्ति होते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story