×

Til Hatane Ke Upay in Hindi: अनचाहे तिल से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Til Hatane Ke Upay in Hindi: चेहरों पर तिल होने की वजह से लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन अधिक तिल आपकी सुंदरता खराब भी कर सकता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 25 Nov 2021 1:10 PM GMT
Beauty Tips
X

Beauty Tips: अनचाहे तिल से पाना चाहते हैं छुटकारा,  (Social Media)

Til Hatane Ke Upay in Hindi: तिल चेहरे की सुन्दरता तो बढ़ाता है ।लेकिन जब चेहरे पर एक साथ कई तिल हो तो वो हमारे खूबसूरती में दाग भी लगा देता है। हारमोनल इम्बैलेंस (hormonal imbalance) के कारण भी हमारे शरीर पर कई तिल हो जाते है। तिल को हटाने (Til ko hatane ka upay) लिए कई लोग सर्जरी भी कराते हैं, लेकिन सर्जरी करवाने पर पैसे बहुत लगते है, जो कि एक गरीब या मिडिल क्लास इंसान के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। साथ ही कभी-कभी सर्जरी के साइड इफेक्ट्स (side effects) भी हो सकते हैं। इसलिए तिल हटाने के लिए लोग घरेलू नुस्खों (Gharelu nuskha) का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आइए हम आपको तिल हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं


तिल पर लगाएं लहसुन (Til per lagayn lahsun)

लहसुन तिल हटाने के लिए काफी मददगार साबित होता है। लहसुन का पेस्ट बनाकर आप उस पेस्ट को तिल पर लगाए और उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दे. उसके बाद आप उसे धो ले।

हल्दी में शहद मिलाकर लगाएं (Haldi mein shahad milakar lagaen)

हल्दी में शहद मिलाकर रोजाना नियमित रूप से लगाने से भी तिल को हटाने में मदद मिलती है। हल्दी और शहद का पेस्ट बनाकर आप उसे तिल पर 15 मिनट तक लगाए।इसके बाद उसे धो ले


तिल पर लगाएं नीबू का रस (Til par nimbu ka ras lagaen)

नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है।तिल पर नींबू के रस का इस्तेमाल करने से तिल काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही नींबू हमारे स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

प्याज का रस है काफी फायदेमंद (Pyaz ka ras)

प्याज का रस भी तिल को खत्म करने में काफी मददगार साबित होता है।प्याज के रस को तिल पर लगाकर रखें। इसके कुछ देर बाद आप उसे धो सकते हैं।

कच्चे आलू का करें इस्तेमाल (Kache aloo ka istemal karen)

कच्चा आलू एक क्लींजर की तरह काम करता है. कच्चा आलू चेहरे के दाग धब्बों और झुर्रियों को भी खत्म करने में काफी फायदेमंद साबित होता है।ऐसे में अगर आप अपने तिल पर कच्चे आलू का टुकड़ा नियमित रूप से रगड़ते है तो तिल आसानी से खत्म हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story