×

Tilak On Forehead: माथे पर क्यों लगाया जाता है तिलक, जान लें इसका सही तरीका

Maathe Par Tilak: क्या आप जानते हैं कि तिलक लगाया क्यों जाता है और तिलक लगाने का सही तरीका क्या है, आइए हम इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 27 May 2024 3:45 AM GMT)
Maathe Par Tilak
X

Maathe Par Tilak (Photo- Social Media)

Maathe Par Tilak Lagane Ke Fayde: हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है, कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जाता है कि जब तक माथे पर तिलक न लगाया जाए, पूजा संपन्न नहीं मानी जाती है। सिर्फ पूजा के दौरान ही नहीं, बल्कि कई और खास मौकों पर भी सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा है, जैसे कि जब बच्चा कोई एग्जाम देने जा रहा होता है, या किसी इंटरव्यू में जाने से पहले माएं माथे पर तिलक जरूरी लगाती है, ताकी वह उस कार्य में सफल होकर आए। पुराने समय में जब राजा महाराजा युद्ध पर जाया करते थे, उस दौरान भी उनकी रानियां माथे पर तिलक लगाकर राजा के युद्ध में जीत की कामना करतीं थीं। माथे पर तिलक लगाने की परंपरा सालों से चली आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिलक लगाया क्यों जाता है और तिलक लगाने का सही तरीका क्या है, आइए हम इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

माथे पर क्यों लगाते हैं तिलक (Maathe Par Kyu Lagaya Jata Hai Tilak)

तिलक दोनों भौहों के बीच माथे पर लगाया जाता है। कहा जाता है कि वहां पर सुषुम्ना नाड़ी होती है, इस वजह से जब हम अपने माथे पर तिलक लगाते हैं तो हमारी ऊर्जा एक्टिवेट हो जाती है, इसके साथ ही तिलक लगाने से हमारी एकाग्रता भी बढ़ती है और मन शांत रहता है। तिलक लगाने के भी कई तरीके होते हैं, जिसे हम यहां आपको विस्तारपूर्वक बताने जा रहें हैं।


माथे का ऑरेंज कलर का तिलक कब लगाएं

तिलक कई रंग के होते हैं, आपने देखा होगा कि कुछ लोग लाल, कुछ लोग ऑरेंज, तो वहीं कुछ लोग सफेद तिलक भी लगाते हैं। इन सब तिलक के मायने भी अलग-अलग होते हैं। यदि आपमें लीडरशिप क्वालिटी कम है तो उसके लिए आपको माथे पर ऑरेंज कलर का तिलक लगाना चाहिए, इससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी।

रेड कलर मां तिलक कब लगाएं

यदि आप आलसी हैं और बहुत धीरे-धीरे कोई काम करते हैं, जल्दी एक्शन लेना नहीं चाहते तो ऐसे में आपको रेड कलर का तिलक लगाना चाहिए, जिससे मंगल मजबूत हो।


तुलसी का जूस माथे पर लगाएं

यदि आपका कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छा नहीं है तो ऐसे लोगों को तुलसी का जूस निकालकर माथे पर लगाना चाहिए, ताकी कम्युनिकेशन मजबूत हो।

तिलक में चावल मिलाकर लगाएं

यदि आप इमोशनली मजबूत नहीं हैं, तो आप तिलक में चावल मिलाकर अपने माथे पर लगाएं, जिससे आप इमोशनली मजबूत होंगे।

चंदन का तिलक कब लगाएं

यदि आप बहुत ही नेगेटिव बातें सोचते हैं, पूरे समय दिमाग में सिर्फ नकारात्मक विचार ही आते हैं तो उन लोगों को चंदन का तिलक लगाना चाहिए, ताकि राहु मजबूत हो।

हल्दी का तिलक कब लगाएं

जब आप अपने सभी काम को अधूरा छोड़ देते हैं, कोई भी काम शुरू तो करते हैं, लेकिन बीच में ही छोड़ देते हैं तो आपको केतु को मजबूत करने की जरूरत है, ऐसे में आपको हल्दी का तिलक माथे पर लगाना चाहिए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story