×

कुछ बदलाव कर बढ़ा सकते हैं घर का लुक

seema
Published on: 3 Aug 2018 10:50 AM GMT
कुछ बदलाव कर बढ़ा सकते हैं घर का लुक
X

नई दिल्ली : कई बार घर में रहते हुए आपको महसूस होता होगा कि घर में कुछ चेंज चाहिए। अगर आपके पास बजट है तो कई तरह से बदलाव कर सकते हैं लेकिन बजट नहीं है तो घर के डेकोर को सीमित संसाधनों से भी निखारा जा सकता है। इसके लिए कुछ टिप्स को ट्राई कर सकते हैं।

होम डेकोर को मुख्य दरवाजे से शुरू करें। मेन गेट को बोल्ड रंगों के साथ इसे पेंट करवाया जा सकता है। कमरे की दीवारों पर यदि पेंट नहीं करवाना चाहते तो इन्हें न्यूट्रल रहने दीजिए। ये आपको सबसे अधिक डेकोरेटिंग फ्लेक्सिबिलिटी देती हैं और कमरे में रखी एसेसरीज की ओर ध्यान आकर्षित कराती हैं। अगर पेंट करवाना चाहते हैं तो एंटिक लुक दे सकते हैं। लेकिन इसमें ज्यादा डार्क कलर का इस्तेमाल करने से बचें।

यह भी पढ़ें : USEFUL TIPS: प्रीहीट से कैसा है माइक्रोवेव का कनेक्शन, क्यों करना पड़ता है?

यदि घर की दीवारों पर इस तरह का बदलाव दिखाना चाहते हैं, जिस पर सभी का ध्यान जाए तो नए स्टाइल की बड़ी खिड़कियां लगवाएं। जिनसे पर्याप्त रोशनी भी अंदर आएगी।

पुराने घर में फर्नीचर का स्थान बदला जा सकता है। वहां फर्नीचर को इस तरह से रखा जाता है कि वह आपको बैठने को आमंत्रित करता है। टीवी और बुक सेल्फ का स्थान बदल सकते हैं।

दीवारों को आर्टवर्क से भी सजा सकते हैं। दीवारों को कॉम्प्लीमेंट करने वाली कलाकृतियों को स्थान दीजिए। आजकल बड़े आकार की कलाकृतियों का चलन है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story