×

Tips For Applying Deo: पूरे दिन महकना चाहते हैं तो ऐसे लगाएं Deo

Tips For Applying Deo: क्या आपने कभी सोचा है कि आपका डियो लंबे समय तक क्यों नहीं टिकता ? अधिकतर लोगों को डियो लगाने का सही तरीका नहीं मालूम होता है।

Pallavi Srivastava
Published on: 6 Sep 2021 3:59 AM GMT
Underarms tips
X

रखें अपने Underarms का ख्याल pic(social media)

Tips For Applying Deo: क्या आपने कभी सोचा है कि आपका डियो लंबे समय तक क्यों नहीं टिकता ? अधिकतर लोगों को डियो लगाने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। और फिर कंप्लेन्स की लिस्ट बन जाती है कि ये डियो अच्छा नहीं है चगैरह वगैरह। तो चलिए आज हम आपको डियो लगाने की कुछ ऐसी ट्रिक्स और टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप दिन भर महकते रह सकते हैं ख्ुद को फ्रेश फील भी करते रहेंगे

अंडरआर्म को अच्छे से पोछ लें

डियो लगाने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका अंडरआर्म गीला न हो अच्छे से साफ टॉवेल से पुछा हो। क्योंकि कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के तुरंत बाद डियो लगा लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको डियो कुछ ही घंटों में अपना असर दिखाना बंद कर देगा। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि आप अपनी अंडरआर्मस को अच्छी तरह से सूखाने के बाद ही डियो को लगाएं।

डियो लगाने से पहले करें शेक

डियो लगाने से पहले उसे शेक जरूर करें। ऐसा करने से डियो के एबस्ट्रैक्ट मिल जुलकर अच्छे से काम करते हैं।

Deo को दूर से लगाएं pic(social media)

दूर से करें स्प्रे

डियो लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बॉटल बॉडी से 15 सेंटीमीटर की दूरी पर रहे। ऐसा करने से डियो लंबे समय तक तो टिकेगा ही साथ ही बॉडी का अधिकतर ऐरिया को कवर करेगा। और शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

अपनी त्वचा के अनुसार खरीदें डियो

जैसे हमलोग क्रीम या अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय अपनी स्किन के हिसाब से प्रोडक्ट लेते हैं। ठीक वैसे ही डियो लेते समय भी आपको अपने स्किन के मुताबिक ही डियों का चयन करना चाहिए। आजकल हर प्रकार की त्वचा के लिए मार्केट में डियो आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए जिन लोगों की त्वचा सेंसेटिव होती है उन्हे तो जरुर देख-परख कर ही अपने डियो का चयन करना चाहिए।

केवल अंडरआर्म्स पर ही करें इस्तेमाल

कई लोग अपनी पूरी बॉडी पर डियो सप्रे कर लेते हैं, लेकिन असल में डियो और एंटीपर्सपिरेंट केवल बगल में लगाने के लिए बने हैं। हमारी अंडरआर्मस को सबसे कम हवा लगती हैं, इसलिए डियो में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो हमारी अंडरआर्मस को लंबे समय तक फ्रेश रखने का काम करते हैं।

पसीने के बाद न लगाएं डियो

डियो हमेशा साफ अंडरआर्मस पर ही लगाया जाता है। कभी भी पसीना आने के बाद बॉडी पर डियो नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से अंडरअर्म काला हो जाता हे।

जितनी जरुरत हो उतनी करें इस्तेमाले

अक्सर देखा जाता है कि लोग जरूरत से ज्यादा डियो स्प्रे कर लेते हैं। लेकिन ये करना गलत है। उनका ऐसा मानना होता है कि जरुरत से अधिक डियो शायद उन्हें लंबे समय तक फ्रेश और सुगंधित रख सकता है, लेकिन ऐसा करने से हम डियो और पैसे दोनों बर्बाद करते हैं। साथ ही शरीर पर भी बुरे प्रभाव डाल सकता है।

कपड़ों के उपर कभी न लगाएं डियो

डियो को कभी भी कपड़ों पर नहीं लगाना चाहिए, कपड़ों पर लगाने के लिए परफ्यूम बने हैं। डियो को कपड़े पर लगाने से डियो ज्याद समय तक टिकता नहीं है। डियो की स्मेल जल्द खत्म हो जाएगी साथ ही डियो के एंटीसर्पिमेंट्स तत्व आपके कपड़ों को खराब भी कर सकते हैं।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story