Long Eyelashes Tips: नकली आईलैशेज की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन नुस्खों से पलकों को नैचुरली करें लंबा

Tips To Grow Eyelashes Naturally At Home: कुछ घरेलू उपायों से आप अपनी आंखों की पलकों को आसानी से लंबा और घना बना सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 31 July 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 31 July 2024 2:45 AM GMT)
Long Eyelashes Tips: नकली आईलैशेज की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन नुस्खों से पलकों को नैचुरली करें लंबा
X

Long Eyelashes (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tips For Long Eyelashes In Hindi: खूबसूरत आंखें चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती हैं। वहीं, आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं घनी और लंबी पलकें (Neautiful Eyelashes)। हर लड़की को घनी और लंबी पलकें पसंद होती हैं। लेकिन हर किसी के आईलैश की लेंथ इतनी अच्छी नहीं होती, ऐसे में उन्हें अहम मौकों पर मस्कारा और नकली पलकों (Fake Eyelashes) का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ घरेलू उपायों से आप अपनी आंखों की पलकों को लंबा और घना (Home Remedies To Grow Eyelashes Naturally At Home) बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन होम रेमिडीज के बारे में, जो आईलैशेज को और भी सुंदर करने में मदद करेंगे।

पलकों को घना बनाने के घरेलू उपाय (Natural Ways To Make Eyelashes Long)

1- विटामिन ई कैप्सूल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पलकों को बढ़ाने में विटामिन ई की कैप्सूल (Vitamin E Capsule) काफी मददगार मानी जाती है। विटामिन ई पलकों की ग्रोथ को नैचुरली बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इससे अगर आपकी पलक झड़ती हैं तो ये समस्या भी खत्म हो जाएगी। बाजार में विटामिन ई की कैप्सूल आसानी से मिल जाती है। इसे आप रोजाना रात में सोने से पहले अपनी पलकों पर लगा सकते हैं। इसे एक चम्मच बादाम के तेल में मिलाकर भी लगाया जा सकता है। कुछ दिनों में ही आपको अच्छे रिजल्ट्स दिखने लगेंगे।

2- पेट्रोलियम जेली (Petroleum Jelly)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की पलकों को घना और लंबा बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली का भी यूज किया जाता है। आप हर रात सोने से पहले पलकों पर पेट्रोलियम जेली या वैसलीन को लगा सकते हैं। इससे जल्द ही पलकें खूबसूरत हो जाएंगी। इस घरेलू नुस्खे की मदद से पलकें तेजी से बढ़ती हैं और मजबूत भी होती हैं।

3- नारियल का तेल (Coconut Oil)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नारियल का तेल सेहत के साथ ही सुंदरता के लिए भी यूज किया जाता है। यह कई तरह से स्किन को फायदा पहुंचाता है। साथ ही पलकों को भी लंबा और मजबूत करने का काम करता है। ऐसे में पलकों पर नारियल के तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

4- अरंडी का तेल (Castor Oil)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पलकों को बढ़ाने के लिए अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल का यूज भी काफी बेहतरीन होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड पलकें लंबी करने में मदद करते हैं। हर रात में सोने से पहले इस तेल को पलकों पर लगाएं। इससे भी जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

5- शिया बटर (Shea Butter)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शिया बटर काफी सारे ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स में यूज होता है, क्योंकि यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। ऐसे में इसे पलकों पर लगाने से आईलैश को घना और स्वस्थ रखा जा सकता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें। साथ ही आंखों पर इन प्रोडक्ट्स को लगाने से पहले पैच टेस्ट भी जरूर कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story