×

Beauty Tips : सर्दी में सॉफ्ट लुक के लिए आजमाएं कुछ खास उपाय

seema
Published on: 19 Jan 2018 9:36 AM GMT
Beauty Tips : सर्दी में सॉफ्ट लुक के लिए आजमाएं कुछ खास उपाय
X

लखनऊ : चेहरे को सर्दियों में खास दिखाना आपके लिए मुश्किल भरा काम होता है। इसका कारण यह है कि इस मौसम में स्किन जल्दी ही ड्राई और रुखी हो जाती है, लेकिन इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है। कुछ टिप्स को आजमाकर आप अच्छा लुक पा सकती हैं जो लोगों को पसंद आएगा। इस मेकअप में लाइट शैड जैसे-पिंक, पीच आदि का इस्तेमाल होता है। जानते हैं इसके बारे में-

यह भी पढ़ें: Fashion : विंटर में नॉन ब्लू डेनिम जैकेट का जादू बरकरार

  • इसके लिए सबसे पहले आपको सू का यूज करना होगा। मार्केट में मिलने वाले किसी अच्छे सू का इस्तेमाल करें। फिर इसके बाद आप नेचुरल इफेक्ट के लिए चीकबोन्स पर लाइट ब्लशऑन लगा सकती हैं।
  • अब बारी आईशैडो की है। ध्यान रखें कि सॉफ्ट लुक के लिए आप बेहद लाइट शैड का आईशैडो ही लगाएं। इसमें आप पिंक और पीच के शेड चुन सकती हैं।
  • अब आप आप लोअर लैश पर काजल लगाएं। इसे पूरी तरह से स्मज कर अलग ही लुक पा सकते हैं। इसका ध्यान रखना होता है।
  • कुछ गल्र्स को आईशैडो पसंद नहीं होता है तो उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है। वे इसकी जगह कलरफुल लाइनर भी लगा सकती हैं। इससे उनका लुक और खास हो जाएगा।
  • फिर बारी आती है कि पलकों की। पलकों को खास दिखाने के लिए उन पर मस्कारा लगाएं और चाहें तो उन्हें कलर कर लें। इससे पलकें भी खूबसूरत दिखने लगेंगी।
  • अब होठों को गुलाबी करने के लिए पिंक शेड का ग्लॉस लगाया जा सकता है। इससे चेहरे पर तुरंत निखार आता है।

    इसके साथ ही आपको अपने मेकअप का शेड अपनी ड्रेस के अनुसार रखना चािहए। इसके साथ आपको एसेसरीज का भी ध्यान रखना होता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story