×

Fitness Tips: वर्कआउट को कहे बाय, बॉडी को शेप में रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Fitness Tips: आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहें हैं, जो आपकी बॉडी को शेप में रखने में मददगार साबित होगा।

Shivani Tiwari
Published on: 29 March 2024 5:01 AM GMT (Updated on: 29 March 2024 5:53 AM GMT)
Fitness Tips
X

Fitness Tips (Photo- Social Media)

Fitness Tips: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि जब आप फिट रहेंगे, तभी तो जिंदगी में भाग दौड़ कर पाएंगे। हालांकि लोगों का शेड्यूल इतना बिजी हो गया है कि उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिल पा रहा है। 8 से 9 घंटे काम करने के बाद उनके पास जो कुछ भी समय बचता है उसे वे अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताते हैं, या फिर सो जाते हैं। अपने शरीर पर प्रॉपर ध्यान ना देने की वजह से, लोगों को कम उम्र में भयंकर बीमारियां हों रहीं हैं। फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको जिम ही जाना है, आप घर पर ही कुछ एक्टिविटी करके खुद को फिट रख सकते हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहें हैं, जो आपकी बॉडी को शेप में रखने में मददगार साबित होगा।

अब जिम जाने की जरूरत नहीं

अक्सर ही लोगों द्वारा यह सुनने को मिलता है कि पतला होना है या फिर बॉडी को शेप में रखना है तो आपको जिम में जाकर घंटों पसीना बहाना पड़ेगा, तभी आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं, लेकिन सच बात तो यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जी हां!! आप बिना जिम जाए और वर्कआउट किए बिना भी अपनी बॉडी को फिट और शेप में रख सकते हैं, अब आप सोच रहें होंगे वो कैसे? तो आइए हम बताते हैं।


बॉडी को फिट एंड फाइन रखने के लिए बस आपको पांच चीजों को फॉलो करना है, जिसके बाद आपको एक शानदार रिज़ल्ट मिलेगा।

1. वॉक

आपको जिम में जाकर वर्कआउट तो नहीं करना है, लेकिन हां! आपको वॉक जरूर करना है। प्रतिदिन सुबह या शाम आपको लॉन्ग वॉक करना है, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा।

2. जंक फूड को करें बंद

आपको जंक फूड नहीं खाना है, इसके साथ ही नमकीन, चिप्स, नाचोस, ब्रेड इन चीज़ों को भी अलविदा कह देना है। ये चीजें हमारे शरीर के लिए बहुत ही अनहेल्थी होती हैं।

3. फाइबर से भरपूर चीजें खाएं

आपको अपना डाइट रूटीन सही करना पड़ेगा। आपको खाने में उन चीजों का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जो फाइबर से भरपूर हों। यदि आप किसी पार्टी में गए हैं तो जंक फूड के साथ अधिक मात्रा में सलाद भी सेवन करें, बहुत लाभ मिलेगा।

4. पैक्ड जूस को कहें ना

आज के समय में बाजारों में कई तरह के पैक्ड जूस आने लगें हैं, जो हेल्दी होने का दावा करते हैं, लेकिन आपको इस तरह के जूस और मिल्कशेक से दूर रहना है, क्योंकि इसमें बहुत शुगर होता है।

5. खूब पानी पिएं

पानी खूब पीना चाहिए। लगभग 2 से 3 लीटर पानी रोजाना पीना चाहिए, इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी, आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे।

बस आपको अपने डेली रूटीन में इतना सा बदलवा करना है और आप खुद अपनी बॉडी में बड़ा बदलाव होते हुए देख पाएंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story