×

Tips to Clean Quilt and Blanket: सर्दियों की शुरू हो गई तैयारियां, रजाई-कंबल की बदबू को ऐसे करें दूर

Tips to Clean Quilt and Blanket : सर्दियों की शुरूआत हो गई है। ऐसे में रजाई-कंबलों से बदबू आने लगती है। तो यहां जाने कंबल और रजाई को साफ करने की सबसे आसान ट्रिक।

Vidushi Mishra
Published on: 29 Oct 2022 7:27 AM GMT
Clean quilt-blanket in winter
X

सर्दियों में रजाई-कंबल ऐसे साफ करें (फोटो- सोशल मीडिया)

Tips to Clean Quilt and Blanket : सर्दियों के आते ही घरों में तैयारियां होने लगती है। सर्दियों के आने के आहट रातों को मिलने लगती है जब पंखा बंद करने पर भी ठंड लगती है। वैसे सर्दियों का मौसम लगभग सभी को पसंद होता है। चाहे इसके लिए कितनी ही तैयारी क्यों न करनी पड़े। अगर घर में छोटे बच्चों हैं तब तो तैयारियां दोगुनी हो जाती हैं। सबसे पहले तो अलमारी, बक्शे के रखे कंबल, रजाई, गर्म चादरें, शॉल, स्वेटर निकालने होते हैं। लेकिन उसके बाद जब रजाई-कंबल और गरम चादरों से बदबू आने लगती है तो उसकी सफाई करना वाकई में बहुत बोरिंग और सिरदर्द वाला काम लगता है। अगर उनमें कैंपर बॉल्स डालकर रखते हैं तो फिर रजाई-कंबल से उसकी भी स्मेल जल्दी नहीं जाती है और पूरे कमरे में फैल जाती है। तो अब आप परेशान न होईए, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे बहुत काम के टिप्स देंगे, जिससे आप अपनी रजाई और कंबलों से आसानी से स्मेल को हटा सकेंगे।

यहां जाने कंबल और रजाई को साफ करने की सबसे आसान ट्रिक

धूप में रखें कंबल, रजाई और गरम चादरें

सबसे पहले तो स्टोरेज से कंबल-रजाई निकालने के बाद धूप में डालनी चाहिए। लगभग 6-7 घंटे की धूप 3-4 दिन तक तो रजाई और कंबल को लगनी ही चाहिए। ऐसा करने से उसमें जमा जर्म्स, कीटाणु, बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही धूप लगने से काफी हद तक या फिर पूरी तरह बदबू चली जाती है। पूरी तरह धूप लगने के बाद रजाई कंबल को अच्छे से फटकार लें।

बदबू और सफाई के लिए रजाई के कवर बदल दें

चाहे रजाई हो या कंबल अच्छी खासी कम से कम चार पांच दिन की तेज धूप लगाने के बाद अब आप उन पर चढ़े कवर यानी खोल को चेंज कर दें। ऐसा करने से आपकी रजाई-कंबल बिल्कुल साफ-सुथरे हो जाएगें। ऐसा करने से आपको भी काफी अच्छा फील होगा।

हल्के-छोटे कंबलों को धो लें

अगर आपकी रजाई-कंबल ज्यादा बड़ी न हो तो आप आसानी से उनको धो ले। ऐसा करने से आपके कंबल और रजाई पूरी तरह साफ हो जाएंगे। अगर आप वाशिंग मशीन में धो सकते हैं तो गर्म पानी में रख के धो सकते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story