×

Year Ender 2022 Foods Recipes: इस साल लोगों को खूब पसंद आई ये 15 ट्रेंडिंग रेसिपी

Year Ender 2022 Foods Recipes: दुनियाभर में कई ऐसे फूड्स हैं जिनकी पॉपुलैरिटी कभी खत्म नहीं होती। फिर चाहे समोसा हो, चाट, गोलगप्पे, छोले भटूरे, चिकन बिरयानी आदि।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 10 Dec 2022 2:18 AM GMT
Year Ender 2022 Famous Foods
X

Year Ender 2022 Trending Foods (Image: Social Media)

Year Ender 2022 Foods Recipes: दुनियाभर में कई ऐसे फूड्स हैं जिनकी पॉपुलैरिटी कभी खत्म नहीं होती। फिर चाहे समोसा हो, चाट, गोलगप्पे, छोले भटूरे, चिकन बिरयानी आदि, ये सभी डिशेज लोगों को खूब पसंद आते हैं। साथ ही दुनिया में ना तो स्ट्रीट फूड्स की कमी है ना ही इसे खाने वालों की, लेकिन कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स हैं जो साल 2022 में सभी के पसंदीदा रहे, इस छोर से उस छोर तक इन व्यंजनों का जलवा बरकरार रहा। तो आइए जानते हैं वो कौन से फूड हैं जो साल 2022 में खुद पॉपुलर रहें:

ये हैं साल 2022 के 15 पॉपुलर फूड्स

मोदक (Modak)

भगवान गणपति को अति प्रिय भोजन मोदक को लोगों ने इस साल खूब पसंद किया।

Modak

बप्पा की इस फेवरेट डिश को खूब सर्च किया गया। इसकी जानकारी खुद गूगल ने शेयर की है।

छोले भटूरे (Chhole Bhature)

ऑकेजन चाहे कोई भी हो छोले भटूरे मैंडेटरी है भई, यही वजह है कि साल 2022 में भी ये ट्रेंडिंग फूड की लिस्ट में शामिल रहा। आप इसे लंच और डिनर में खा सकते हैं। पंजाबी छोले के साथ गरमागरम भटूरे अचार और प्याज का सलाद क्या गजब के बेहतरीन स्वाद लगता है।

दौलत की चाट (Daulat Ki Chaat)

दौलत की चाट के क्या कहने, यह स्वाद में बिल्कुल तीखा नहीं होता है। यह बहुत ही अलग तरह का चाट होता है जो दूध और क्रीम से निकाला गया झाग है, जो बहुत ही मेहनत से तैयार किया जाता है।

Daulat Ki Chat

साल 2022 में ये एक बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड बनकर उभरा है। दिल्ली की चांदनी चौक पर खेमचंद दौलत की चाट नाम से लोकप्रिय जगह है जहां आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

काठी रोल (Kathi Roll)

रोल्स तो आपने बहुत खाए होंगे लेकिन काठी रोल जैसा कुछ भी नहीं होगा। यही वजह है कि साल 2022 में कोलकाता का ये फेमस स्ट्रीट फूड काफी ट्रेंड में रहा है। दरअसल इसमें मीठ और सब्जियों को चटपटी तरीके से फ्राई करके पराठे में रोल किया जाता है।

मिर्जी की पकौड़ी (Mirch Ki Pakaudi)

साल 2022 में मिर्ची की पकौड़ी का जादू लोगों पर खूब चला। यह बहुत ज्यादा पसंद किया गया। पॉपुलर फूड्स की लिस्ट में तीखें और चटपटे स्नैक्स में मिर्ची के पकोड़े को खूब जगह मिली।

घुघनी चाट (Ghugni Chaat)

चाट किसकी फेवरेट नहीं होती, सभी की फेवरेट होती है। इस साल (2022) भी घुघनी चाट काफी ट्रेंड में रहा। इसका स्पाइसी टेस्ट लोगों को खूब भाया।

Ghugni Chaat

मार्केट में तो आपको चाट तेज मसाले में यह मिलेंगे लेकिन आप घर पर इससे बना कर मीठे और नमकीन का मिश्रण करके आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

कांजी बड़ा (Kanji Bada)

दरअसल कांजी बड़ा एक ऐसा फूड है जिसे खासतौर से स्पेशल लोकेशन जैसे त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। हींग, लाल मिर्च, काला नमक से मसालों से बना मसालेदार शोरबा मूंग की दाल से बनने बड़े के साथ परोसा जाता है और इसका फ्लेवर तीखा मीठा और खट्टा होता है।

इडली (Idli)

इडली साउथ इंडियन का सबसे फेमस फूड है। साल 2022 में लोगों ने सबसे साउथ इंडियन खाना पसंद किया, जिसमें इडली मेन्यू में सबसे ऊपर थी। दरअसल आजकल सुबह नाश्ते में ज्यादातर घरों में साउथ इंडियन खाया जाता है, तो आप भी ब्रेकफास्ट में इडली बना सकती हैं।

नागोरी हलवा और बेड़मी पूरी (Nagori Halwa aur Bedami Poori)

दिल्ली कि चांदनी चौक में मिलने वाला मशहूर नागोरी हलवा और बेड़मी पूरी साल 2022 के सबसे फेवरेट खानों में शुमार रहा है। चांदनी चौक जाने वाले वहां के पराठे तो खाते ही हैं साथ ही हलवा पूरी भी खाना नहीं भूलते हैं।


जैसे गोलगप्पा होता है ना ठीक उससे थोड़ी बड़ी नागोरी होती है, इसे सूजी से बनाया जाता है। हलवा भी आपको यहां सूजी का ही मिलेगा। खाने के शौकीन नागौरी में हलवा भरकर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग नागोरी में आलू की चटपटी सब्जी भरते हैं।

गोभी पराठा (Gobhi Paratha)

एसईओ की टीम द्वारा बताई गई लिस्ट में यह जानकारी सामने आई है कि साल 2022 में लोंगे ने दूसरे नंबर पर गोभी का पराठा पसंद किया है। गोभी का पराठा लोगों ने ना सिर्फ ब्रेकफास्ट में खाना पसंद किया बल्कि डिनर में भी खूब बनाया क्योंकि गोभी का पराठा भी बहुत लोकप्रिय डिश है। इसे कद्दूकस की हुई फूलगोभी और विभिन्न तरह के मसालों के साथ तैयार किया जाता है। अगर आपने अब तक गोभी का पराठा नहीं खाया है, तो आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

कच्ची दबेली (Kacchi Dabeli)

महाराष्ट्र का मशहूर स्ट्रीट फूड कच्ची दबेली दुनिया भर में पसंद किया गया और अब तक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हालांकि आपको बता दें कि कच्ची दबेली गुजरात के कच्छ में पहली बार बनाई गई थी और फिर ये आसपास के जगह में पसंद की जाने लगी।


इसका टेस्ट लोगों को इतना पसंद आया कि लोग इसे ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के रूप में खाते हैं। यह देखने में बिल्कुल बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद खट्टा मीठा तीखा नमकीन सब मिक्स होता है।

मलाई कोफ्ता (Malai Kofta)

साल 2022 की सबसे ज्यादा पसंद की गई डिश में मलाई कोफ्ता ने भी जगह बनाई है। गूगल ने भी अपनी लिस्ट में इस बात की जिक्र की है कि मलाई कोफ्ता को इस साल 2022 में लोगों ने खूब सर्च किया और पसंद किया।

पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji)

साल 2022 यानी इस साल पनीर भुर्जी लोगों को खूब पसंद आया। पनीर भुर्जी को लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया। गूगल ने भी इस बात की जानकारी शेयर की है।

पनीर पसंदा (Paneer Pasanda)

पनीर पसंदा भी लोगों को खूब पसंद आया। पनीर से बनी इस रेसिपी को लोगों ने खूब सर्च कर अपनी फेवरेट बना दी और गूगल ने भी इसकी जानकारी शेयर की।

पैनकेक (Pancake)

पैनकेक को ज्यादातर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं और ये डिश बच्चों को खूब पसंद आती है। इस साल यानी साल 2022 में ये डिश लोगों ने खूब सर्च की और बनाया है। बता दें कि इस डिश को इस साल खूब पसंद किया गया है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story