Beautiful Cabinet Ministers: सबसे खूबसूरत 5 महिला राजनेता, संभालती हैं ये अहम मंत्रालय

5 Beautiful Cabinet Ministers List: आज हम जानेंगे कुछ ऐसी खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन के बारे में, जो केंद्र और राज्य के कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 15 Oct 2024 6:27 AM GMT
Beautiful Cabinet Ministers: सबसे खूबसूरत 5 महिला राजनेता, संभालती हैं ये अहम मंत्रालय
X

Beautiful Cabinet Ministers (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top 5 Beautiful Cabinet Ministers: भारतीय राजनीति में महिलाओं की हमेशा से ही मजबूत भागीदारी रही है। पॉलिटिक्स में ऐसी कई महिला राजनेता हैं, जिन्होंने अपने बलबूते पर न केवल राजनीति में अपनी पहचान बनाई, बल्कि जनता की सेवा भी कर रही हैं। आज हम जानेंगे कुछ ऐसी खूबसूरत महिला पॉलिटिशियन के बारे में, जो केंद्र और राज्य के कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं। आइए जानें इनके बारे में।

क्या होते हैं कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट शब्द का मतलब मंत्रिमंडल होता है। किसी सरकार के उच्चस्तरीय नेताओं के समूह को कैबिनेट कहते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन तरह के मंत्री होते हैं, 1- कैबिनेट मंत्री, 2- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 3- राज्य मंत्री। इनमें से कैबिनेट मंत्री सबसे शक्तिशाली होता है। कैबिनेट मंत्री को एक या उससे ज्यादा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सरकार अपने सभी फैसले कैबिनेट की बैठक में ही लेती है।

1- अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अन्नपूर्णा देवी ने इस लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की कोडरमा सीट से जीत दर्ज कर मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी गिनती भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर महिला नेताओं में होती है। वह भाजपा से पहले राजद से जुड़ी हुई थीं।

2- बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बेबी रानी मौर्य भी एक खूबसूरत महिला कैबिनेट मंत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3- दिया कुमारी (Diya Kumari)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय जनता पार्टी की जानी मानी महिला नेता दिया कुमारी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री हैं। वह मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कैबिनेट में शामिल हैं। दीया कुमारी को 6 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें वित्त मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, कला, साहित्य, PWD मंत्रालय, संस्कृति और पुरातत्व मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और बाल अधिकारिता मंत्रालय शामिल हैं। दिया का नाम देश की सबसे खूबसूरत महिला नेताओं में शामिल है।

4- भानुबेन बाबरिया (Bhanuben Babariya)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गुजरात की खूबसूरत विधायक भानुबेन बाबरिया गुजरात की भूपेंद्रभाई पटेल सरकार में केबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने राजकोट ग्रामीण सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। मौजूदा समय में वह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री हैं।

5- निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में दो ही महिला कैबिनेट मंत्री बनाई गईं, जिनमें से एक हैं निर्मला सीतारमण। वह भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री हैं। वह इससे पहले वाली सरकार में भी फाइनेंस मिनिस्टर रही थीं। निर्मला ने साल 2008 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

Shreya

Shreya

Next Story